Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 7 March 2026: वृद्धि योग से होगी शनिवार के दिन की शुरुआत, जानें शनि-हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: कल 7 मार्च 2026 को शनिवार का दिन है, जो कि शनि देव और हनुमान जी को समर्पित है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त, योग, करण, ग्रहों की स्थिति, संवत और चंद्रमास आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 6, 2026 11:13
Aaj Ka Panchang 7 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 7 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि से होगी, जो शाम 07:17 मिनट तक रहेगी. हालांकि, चतुर्थी तिथि के बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के साथ ही होने वाला है. इसके अलावा दिन की शुरुआत में वृद्धि योग रहेगा, जो कि सुबह 06:52 मिनट पर समाप्त होगा. कल वृद्धि योग के बाद दिन के अंत तक ध्रुव योग रहने वाला है.

वहीं, सुबह 11:15 से सुबह 06:38 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग रहेगा. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 7 मार्च 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

---विज्ञापन---

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में चित्रा रहेगा, जिसका समापन सुबह 11:15 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बालव रहेगा, जिसका समापन शाम 07:17 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के समापन तक कौलव करण रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 10 बजकर 10 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

7 मार्च 2026 का शुभ समय

7 March 2026 Ka Shubh Muhurat

7 मार्च 2026 का अशुभ समय

7 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: तुला राशि में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह और शुक्र ग्रह: मीन राशि में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 7 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 06, 2026 11:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.