Pisces 2026 Horoscope

Video: 31 मार्च से पहले मीन राशि वालों को किन ग्रहों की कृपा से होगा महालाभ? जानें नवग्रहों का पूरा खेल

Pisces 2026 Horoscope & Astro Upay: मीन राशि वालों को मार्च के महीने में किन ग्रहों की कृपा से लाभ होगा और किनके अशुभ प्रभाव के कारण काम बिगड़ेंगे? इस बारे में आपको आज कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं.

Pisces 2026 Horoscope & Astro Upay: साल 2026 का तीसरा महीना ‘मार्च’ चल रहा है, जिस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होगा. ऐसे में मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति व वातावरण में बदलाव आना तय है. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राशि के जरिए महीनेभर होने वाली ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में पता चल सकता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय मीन राशि वालों पर इस महीने यानी 31 मार्च 2026 तक ग्रह गोचर के पड़ने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग की मानें तो पूरे महीने शनि महाराज मीन राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव में रहेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. वहीं, केतु के छठे भाव में रहने के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है. साथ ही विरोधी सक्रिय रहेंगे. 15 मार्च 2026 के बाद सूर्य मीन राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव में शनि के साथ रहेंगे, जिसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस महीने बृहस्पति की चाल से भी आपको लाभ होगा. खासकर, परिवार में स्थिरता और मानसिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं.

विज्ञापन

अन्य ग्रहों के प्रभाव की जानकारी आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ