Aaj Ka Rashifal: आज 6 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 6 मार्च 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज शुक्रवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और पश्चिम दिशा शूल का संयोग बन रहा है. इसके अलावा चंद्र ग्रह का तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में गोचर होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 6 मार्च 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आपको स्थायी संपत्ति से लाभ होगा. हालांकि, व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज कम समय में आपके कार्य पूरे होंगे. साथ ही सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में आपकी वृद्धि होगी.

मिथुन राशि: 
आज आपको वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना होगा. रात तक व्यापार अच्छा चलेगा. हालांकि, मांगलिक कार्यों में आपको मित्रों की मदद मिलेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आपके द्वारा किए गए किसी कार्य से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा. साथ ही आपका आर्थिक मनोबल बढ़ेगा. हालांकि, भागदौड़ अधिक रह सकती है.

सिंह राशि: 
आज आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें. शाम तक पारिवारिक सुख और संतोष बढ़ेगा. इसके अलावा उपहार मिलने के योग हैं. साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा, लेकिन संतान के कारण कष्ट हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज के दिन की शुरुआत अत्यधिक परिश्रम से होगी. उम्मीद है कि आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा और सम्मान प्राप्त होगा.

तुला राशि: 
आज जीवनसाथी से आपके मतभेद हो सकते हैं, इसलिए तालमेल बिठाकर चलें और बहस करने से बचें. दिन खत्म होने से पहले अचानक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. साथ ही आर्थिक निवेश के अच्छे फल आपको मिलेंगे, जिससे आमदनी में वृद्धि होगी. हालांकि, नौकरी में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज 6 मार्च 2026 को पूरे हो सकेंगे. साथ ही आपकी प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी. हालांकि, शाम तक संतान के विवाह से जुड़ी समस्या रह सकती है.

धनु राशि: 
किसी कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी. व्यापार में समझदारी से कार्य करें, अन्यथा धोखा मिलेगा. बता दें कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि: 
मकर राशि वालों के सम्मान और कीर्ति में आज 6 मार्च 2026 को वृद्धि होगी. साथ ही आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं. इसके अलावा दांपत्य जीवन कल की तरह सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आपकी कार्य कुशलता से लोग आज प्रभावित होंगे. हालांकि, आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. उम्मीद है कि आज आप व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे. बता दें कि इस समय कुंडली में विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं.

मीन राशि: 
आज 6 मार्च 2026 को मीन राशि वालों की दिनचर्या में बदलाव होगा. दिन खत्म होने से पहले कोई लाभदायक समाचार मिलेगा. साथ ही व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. बता दें कि आवास संबंधी समस्या का समाधान होना आज संभव है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ