Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ किन्हें रहना होगा संभलकर? यहां पढ़ें 5 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 मार्च 2026, दिन गुरुवार को किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 5 मार्च 2026 के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: आज 5 मार्च 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी. इसके साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, शूल और गण्ड योग रहेगा. आज ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 5 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी, जिससे विद्यार्थियों को लाभ होगा. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो व्यापार या व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा और घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. कामकाज में स्थिरता रहेगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सकते हैं. हालांकि, बेवजह किसी से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें.आपका मन जोश और चुस्ती से भरा रहेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में ऊर्जा का नया संचार होगा. क्रोध से बचें और दूसरों के साथ सहानुभूति से पेश आएं.किसी भी विवाद को शांति से सुलझाने की कोशिश करें.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए कामकाज के हिसाब से अच्छा है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, और आपकी मेहनत रंग लाएगी. पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा. आपको कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने से मनोरंजन और खुशी मिलेगी. सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें.

कर्क राशि

विज्ञापन

पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, परिवार में किसी अप्रिय घटना की संभावना है, जिसके कारण तनाव हो सकता है. मिथ्या आरोप लगने की आशंका है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों के साथ संवाद में सावधानी बरतें. कामकाज में मध्यम सफलता मिलेगी.

सिंह राशि

विज्ञापन

मित्रों के साथ समय बिताने से आज का दिन आनंदमय रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. हालांकि, अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें.परिवार में किसी से अनबन की स्थिति बन सकती है, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाएं. स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आप कामकाज में बदलाव की सोच सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, और सामाजिक दायरे में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि, परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके लिए सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

किसी व्यक्ति के सहयोग से आज आपको लाभ मिल सकता है, खासकर व्यापार या नौकरी में पढ़ाई-लिखाई में मन कम लगेगा, इसलिए एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान करें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें. कामकाज में मनवांछित सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी. धैर्य और संयम से काम लें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज आप हर काम में समझदारी से कदम उठाएं, क्योंकि जल्दबाजी से परेशानी हो सकती है. बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने से आपको आशीर्वाद और मानसिक शांति मिलेगी. परिवार का सुख प्राप्त होगा, और घर में शांति का माहौल रहेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें.

विज्ञापन

धनु राशि

आपके मन में आज प्रसन्नता रहेगी और आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा. बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और स्नेह मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई मित्रता के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. कामकाज में सफलता मिलेगी, और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

परिवार में आज खुशनुमा माहौल रहेगा, और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. आप कुछ नया सीखने या करने की कोशिश करेंगे, जो आपके करियर को नई दिशा दे सकता है. मन में जोश और उत्साह बना रहेगा. हालांकि, किसी से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपके संबंध लोगों के साथ मधुर रहेंगे और सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. परिवार या मित्र-रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. नई मित्रता बन सकती है, जो भविष्य में सहायक होगी. हालांकि, परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें.

विज्ञापन

मीन राशि

आज आपको किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल है. हालांकि, बेवजह विवाद से परेशानी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. परिवार में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसे शांतिपूर्वक सुलझाएं. स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ