Aaj ka Panchang 6 August 2025: प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित होती है, जिस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। जिस भी दिन प्रदोष व्रत आता है, उस दिन के अनुसार प्रदोष व्रत का नाम पड़ता है। जैसे कि आज बुधवार है और प्रदोष व्रत भी है तो उसे बुध प्रदोष व्रत कह सकते हैं।
द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज दोपहर 02:08 मिनट तक श्रावण यानी सावन माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। करण की बात करें तो दोपहर 02:08 तक बालव रहेगा, जिसके बाद कौलव का आरंभ होगा जो देर रात तक रहेगा। आज सुबह 07:17 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद रात तक विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 12:59 मिनट तक मूल रहेगा, जिसके बाद रात तक पूर्वाषाढ़ा के रहने के योग हैं।
- समर्पित: गणेश जी (बुधवार)
- दिशा शूल: उत्तर
- व्रत-त्योहार: श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण और बुध प्रदोष व्रत
- शक और विक्रम सम्वत: 1947 विश्वावसु और 2082 कालयुक्त
- गुजराती सम्वत: 2081 नल
- चंद्रमास- सावन (पूर्णिमान्त और अमांत)
- वैदिक और द्रिक ऋतु- वर्षा
ये भी पढ़ें- Chandra Budh Yuti: 20 अगस्त से 3 राशियों को मिलेगा हर काम में किस्मत का साथ, कर्क राशि में बुध से मिलेंगे चंद्रमा
सूर्योदय व सूर्यास्त
आज 6 अगस्त 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 45 मिनट पर सूर्योदय और शाम 07 बजकर 08 मिनट पर सूर्यास्त होने की संभावना है। जबकि शाम 05 बजकर 11 मिनट पर चंद्रोदय होगा। बता दें कि 6 अगस्त को चंद्रास्त नहीं होगा। 7 अगस्त 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 21 मिनट के आसपास चंद्रास्त हो सकता है।
9 ग्रहों की स्थिति
आज 06 अगस्त 2025 को बुध प्रदोष व्रत के पावन दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। ऐसे में कल की तरह शनि देव मीन राशि में रहेंगे। जबकि कुंभ राशि में राहु के और सिंह राशि में केतु ग्रह के विराजमान होने की संभावना है। इसके अलावा पूरे दिन सूर्य ग्रह और बुध ग्रह कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि में और गुरु-शुक्र के मिथुन राशि में रहने की संभावना है।
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Name Astrology: जिन लोगों का नाम P, R, V या S से होता है शुरू; उनमें जन्म से ही होती हैं ये 2 खूबियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines