Aaj ka Panchang: आज इस समय न करें शुभ कार्य, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 5 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 5 अक्टूबर 2025 को करीब 2 घंटे तक राहु काल रहेगा. साथ ही दो अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है, जिस दौरान शुभ कार्य करना सही नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं आज के अशुभ-शुभ समय, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और दिशा शूल आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 5 October 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 5 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. हालांकि, आज सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन कोई व्रत और त्योहार नहीं है, लेकिन कई अशुभ योग का साया मंडरा रहा है. शास्त्रों में बताया गया है कि यदि कोई शुभ कार्य अशुभ योग या राहु काल में किया जाता है तो उसके सफल होने की संभावना कम हो जाती है. ऐसे में इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए. आइए अब जानते हैं 5 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

योग और नक्षत्र

अभी गण्ड योग चल रहा है, जो दोपहर 04:34 मिनट तक रहेगा. हालांकि, गण्ड योग के समाप्त होते ही वृद्धि योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. नक्षत्र की बात करें तो इस समय शतभिषा चल रहा है, जिसका समापन सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर होगा. शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

Chandramas

करण और दिशा शूल

करण की बात करें तो इस समय तैतिल चल रहा है, जिसका समापन दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर होगा. हालांकि, तैतिल करण के समाप्त होते ही गर करण का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा. इसके अलावा दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त

आज रविवार को सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 23 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा. हालांकि, इससे पहले शाम में 5 बजकर 11 मिनट के आसपास चन्द्रोदय होगा. वहीं, चन्द्रास्त अगले दिन 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 27 मिनट के करीब होगा.

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य देव कन्या राशि में
  • शुक्र देव सिंह राशि में
  • केतु ग्रह सिंह राशि में
  • चंद्र देव कुंभ राशि में
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में
  • गुरु ग्रह मिथुन राशि में
  • शनि ग्रह मीन राशि में
  • मंगल देव तुला राशि में
  • बुध देव तुला राशि में

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में 5 अक्टूबर का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, पढ़ें रविवार का लव राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ