Aaj ka Panchang 4 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 9 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. ऐसे में आज ही शनि त्रयोदशी की पूजा की जाएगी. साथ ही भगवान शिव को समर्पित शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. वहीं, जिन लोगों ने 3 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत का संकल्प लिया था, वो आज उपवास का पारण करेंगे. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी. आइए अब जानते हैं 4 अक्टूबर 2025, वार शनिवार के पंचांग के बारे में.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय धनिष्ठा चल रहा है, जिसका समापन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर होगा. इस नक्षत्र के समाप्त होते ही शतभिषा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा इस समय बालव करण चल रहा है, जिसका समापन शाम 5 बजकर 9 मिनट पर होगा. शाम में बालव करण के समाप्त होते ही कौलव करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा.
सम्वत और चंद्रमास
आज के योग
आज 4 अक्टूबर को शूल योग और गण्ड योग का निर्माण हो रहा है. इस समय शूल योग चल रहा है, जो शाम 07:26 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा 4 अक्टूबर का दिन, पढ़ें शनिवार का प्रेम राशिफल
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06:32
- सूर्यास्त- शाम 06:24
- चन्द्रोदय- शाम 04:34
- चन्द्रास्त- 5 अक्टूबर को सुबह 04:26
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- आज सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे, जबकि सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह रहेंगे.
- चंद्र देव आज कुंभ राशि में पूरे दिन संचार करेंगे, जहां उनके साथ राहु ग्रह रहेंगे.
- गुरु ग्रह आज मिथुन राशि में संचार करेंगे, जबकि शनि ग्रह मीन राशि में रहेंगे.
- मंगल देव आज तुला राशि में रहेंगे, जहां उनके साथ बुध देव युति स्थिति में होंगे.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-चंद्र करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines