Love Rashifal: इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा 4 अक्टूबर का दिन, पढ़ें शनिवार का प्रेम राशिफल

Love Rashifal: 4 अक्टूबर 2025 को कुछ राशियों को ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनके प्रेम जीवन में सुधार होगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 4 अक्टूबर 2025, वार शनिवार का लव राशिफल.

Love Rashifal 4 October 2025

Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 4 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह के पहले शनिवार यानी 4 तारीख को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, शूल योग, गण्ड योग, बालव करण और कौलव करण का निर्माण हो रहा है. हालांकि, शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है, लेकिन राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा. आइए अब जानते हैं 4 अक्टूबर 2025, वार शनिवार का लव राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

सिंगल जातकों को अक्टूबर माह के पहले शनिवार को अपना सोलमेट मिल सकता है. वहीं, विवाहित मेष राशि के जातक अपने जीवनसाथी से घर से जुड़ी कोई बात न छुपाएं, नहीं तो झगड़ा होना पक्का है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन वृषभ राशि के लोगों की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, वो अपने साथी संग अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा आप दोनों शारीरिक रूप से एक-दूसरे के करीब आएंगे. वहीं, अविवाहित जातकों की उनके सोलमेट से अक्टूबर माह के पहले शनिवार को मुलाकात हो सकती है.

मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों के साथ कोई ऐसी घटना घटेगी, जिससे आपके साथी का रुझान आपकी ओर अधिक बढ़ेगा. साथ ही वो आपकी पहले से ज्यादा केयर करेंगे और समय देंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

जो लोग लंबे वक्त से सिंगल हैं, उन्हें अक्टूबर माह के पहले शनिवार को अपना हमसफर मिल सकता है. वहीं, शादीशुदा कर्क राशि के जातकों को जीवनसाथी का ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा.

सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातकों की शादी में अक्टूबर माह के पहले शनिवार को कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं. आपका साथी आप पर शक करेगा और पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

अविवाहित जातकों के लिए अक्टूबर माह के पहले शनिवार को शादी का रिश्ता आ सकता है. वहीं, शादीशुदा कन्या राशि के जातकों की लाइफ में शांति बनी रहेगी और किसी से भी शनिवार को झगड़ा नहीं होगा.

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातकों की लव लाइफ खुशनुमा रहेगी. आप अपने प्रियतम को कुछ तोहफा देने के बारे में सोच भी सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों के परिवार में कुछ परेशानियां उत्पन्न होंगी. यदि शनिवार को आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे और जीवनसाथी को छोटी-छोटी बातों को ताने नहीं देंगे, तो स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा धनु राशि के जातक अपने साथी के साथ समय व्यतीत करने के लिए प्रयास करेंगे, लेकिन वो किसी न किसी काम में बिजी रहेंगे. इसके अलावा ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अचानक लड़ाई होने की भी संभावना है.

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के जातकों के घर में ससुराल पक्ष से अचानक किसी का आगमन हो सकता है, जिससे आपका दांपत्य जीवन डिस्टर्ब होगा. इसके अलावा सेहत भी सही नहीं रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि

शादीशुदा कुंभ राशि के जातक जीवनसाथी से कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें. साथ ही उनसे कोई बात न छुपाएं, नहीं तो घर में अशांति का माहौल रहेगा.

मीन राशि

विवाहित मीन राशि के जातकों का खराब स्वभाव प्रेमी को क्रोधित कर सकता है, जिसके बाद घर में क्लेश होना पक्का है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ