हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 31 March 2023: आज इन मुहूर्त में करें शुभ काम

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 31 March 2023: आज शुक्रवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पूरे दिन पुष्य और आश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.42 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: बस 5 मिनट का यह उपाय करें, मां लक्ष्मी घर की सब तिजोरियां भर देंगी

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.42 बजे से 9.31 बजे तक एवं दोपहर 12.50 बजे से 1.40 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.42 बजे से 9.31 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.40 बजे से 2.29 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.19 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.58 बजे से 5.48 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.31 बजे से 5.05 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.52 बजे से 9.25 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.31 बजे से 2.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुकर्मा योग अर्द्धरात्रि बाद सुबह 1.57 बजे तक बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 6.46 बजे से 8.34 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola