Aaj Ka Rashifal: आज अनंत चतुर्दशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 25 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 25 सितंबर 2026 शुक्रवार के दिन अनंत चतुर्दशी है. आज गणेश जी की विसर्जन किया जाएगा. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_cdda98

अनंत चतुर्दशी पर इन राशियों को होगा लाभ (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज 25 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन है. आज पंचक रहने वाले हैं. इसके साथ ही रवि योग, आडल योग प्रभावी रहेगा. आज शुक्रवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 25 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपकी लोकप्रियता से आपके शत्रु परास्त होंगे. पारिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे. वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है. संपति के विवाद समाप्त होंगे.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी. आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे. पारिवारिक शांति, सुख-चैन बना रहेगा. निजी संबंधों में मधुरता आएगी. किसी लंबी यात्रा में जा सकते हैं.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी. आपके सफलता से यश में वृद्धि होगी. विदेश जाने के योग बनते हैं. आपके अन्दर किसी चीज को लेकर भय बना रहेगा. अपने संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे.

कर्क राशि

विज्ञापन

आप सोचते कुछ हैं और आपके साथ होता कुछ और है. आपके जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है. आज बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. खर्च बढ़ सकता है.

सिंह राशि

विज्ञापन

आपके परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा. आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा. आज संयम से काम लें. आज मौन रहना ही आपके लिए लाभदायक होगा.

कन्या राशि

विज्ञापन

समय के उतार चढ़ाव से आप निराश होंगे. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है. दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा. आज धैर्य आवश्यक है.

विज्ञापन

तुला राशि

आज आपके सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी. माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. आज आपके धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे. आपके विवादों में कमी होगी. आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपने आहार और व्यवहार में दोनों में तालमेल बनाये रखें. आज आप आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, आपको लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखना आपके लिए उचित रहेगा. आप आज उदर रोग से पीड़ित रहेंगे. आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

आपको समय की अनुकूलता का आभास होगा. लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी. आज आपकी व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी. आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. आज खर्च अधिक बढ़ेंगे, यात्रा के योग हैं लेकिन उसे टालें.

विज्ञापन

मकर राशि

आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा. सोच के परे काम हो रहे है. लाभ से हानि का अनुपात कम होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. करियर में बदलाव आएगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है. नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी. आज आपको धनलाभ हो सकता है. शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा, कार्य की अधिकता रहेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यापर बदलने की जल्दबाज़ी न करें. खर्च की जगह लाभ होगा. निराशा कम होगी. स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ