हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 March 2026: चंद्र ग्रहण के दिन बने 3 दुर्लभ योग, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर नक्षत्र-करण

Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है. साथ ही कुछ लोग होलिका दहन का पर्व भी मनाएंगे. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं इस दिन के शुभ समय, राहुकाल, योग, करण, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और संवत आदि के बारे में.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 3 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से हुई है, जो शाम 05:07 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक प्रतिपदा तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज कुछ लोग होलिका दहन का पर्व भी मनाएंगे, जबकि दोपहर में चंद्र ग्रहण लगेगा. साथ ही लक्ष्मी जयंती का व्रत भी रखा जाएगा. चलिए अब जानते हैं 3 मार्च 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में मघा रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:31 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है.

योग

बता दें कि आज के दिन की शुरुआत सुकर्मा योग से हुई है, जो सुबह 10:24 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक धृति योग रहने वाला है. बता दें कि इस बीच सुबह 06:44 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो सुबह 07:31 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बव रहेगा, जिसका समापन शाम 05:07 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन (4 मार्च 2026) की सुबह तक बालव करण रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 22 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 06 बजकर 21 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

3 मार्च 2026 का शुभ समय

3 मार्च 2026 का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह और चंद्र ग्रह: सिंह राशि में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: मीन राशि में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola