Aaj Ka Panchang 3 December 2025: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है. दरअसल, दिसंबर माह के तीसरे दिन की शुरुआत अशुभ परिघ योग से हो रही है. इसके अलावा आज कन्नड़ हनुमान जयंती भी है. दरअसल, हर साल कन्नड़ में मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस बार आज यानी 3 दिसंबर को कन्नड़ हनुमान जयंती मनाई जा रही है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 3 दिसंबर 2025, गणेश जी को समर्पित बुधवार के पंचांग के बारे में.
तिथि और करण
आज दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. त्रयोदशी तिथि के बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है. करण की बात करें तो इस समय तैतिल चल रहा है, जो दोपहर 12:26 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण के बाद गर करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में वणिज करण रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 58 मिनट
- सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट
- चन्द्रोदय- दोपहर 03 बजकर 43 मिनट
- चन्द्रास्त- सुबह 4 बजकर 07 मिनट (4 दिसंबर 2025)
आज के नक्षत्र
इस समय भरणी नक्षत्र चल रहा है, जो शाम 06 बजे तक रहेगा. भरणी नक्षत्र के बाद कृत्तिका नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल 4 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहने वाला है.
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- मीन राशि में शनि ग्रह रहेंगे.
- तुला राशि में बुध ग्रह स्थित रहेंगे.
- कुंभ राशि में राहु ग्रह मौजूद रहेंगे.
- सिंह राशि में केतु ग्रह दिनभर रहने वाले हैं.
- मेष राशि और वृषभ राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.
- कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह यानी गुरु ग्रह रहेंगे.
- वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह, शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह रहेंगे.
आज के शुभ और अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 4 बजकर 57 मिनट तक परिघ योग रहेगा. परिघ योग के बाद शिव योग का आरंभ होगा, जो आज देर रात तक रहने वाला है. इस बीच शाम 5 बजकर 59 मिनट पर रवि योग, आडल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ होगा, जो कल 4 दिसंबर 2025 की सुबह 06:59 मिनट तक रहेगा. वहीं, आज सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर हानिकारक विडाल योग का आरंभ होगा, जो शाम 05:59 मिनट तक रहेगा.
ये भी पढ़ें- Kharmas 2025 Rashifal: खरमास में शुक्र-बुध करेंगे राशि गोचर, इन 3 राशियों का रूठ सकता है भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines