Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 February 2026: आमलकी एकादशी पर दिनभर रहेगी भद्रा, जानें किस समय-योग में करें पूजा?

Aaj Ka Panchang: आज 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी है, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, इस पावन दिन राहुकाल के साथ-साथ भद्रा और कई अशुभ योग बन रहे हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा. यहां पर आप पंचांग के जरिए 27 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त से लेकर योग-करण के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 27, 2026 07:56
Aaj Ka Panchang 27 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 27 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से हुई है, जो देर रात 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. एकादशी तिथि के बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन (28 फरवरी 2026) की सुबह तक रहेगी. इसी वजह से आज 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी यानी रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. चलिए अब जानते हैं 27 फरवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में आद्रा रहेगा, जिसका समापन सुबह 10:48 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक पुनर्वसु नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

27 फरवरी 2026 का शुभ समय

27 February 2026 Ka Shubh Muhurat

27 फरवरी 2026 का अशुभ समय

27 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

शुक्रवार के दिन की शुरुआत आयुष्मान योग से हुई है, जो शाम 07:43 मिनट तक रहेगा. बता दें कि आयुष्मान योग के बाद सौभाग्य योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 14 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 03 बजकर 20 मिनट पर (28 फरवरी 2026)

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि में 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में वणिज रहेगा, जिसका समापन सुबह 11:32 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद रात 10:33 मिनट तक विष्टि करण रहेगा, जबकि दिन के अंत में बव करण रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 26, 2026 02:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.