Samudrik Shastra: होंठों की बनावट में छिपा है प्यार और पार्टनर का सच, सामुद्रिक शास्त्र से जानें रिश्तों का हाल

Samudrik Shastra: क्या आप जानते हैं, होंठों की बनावट आपके स्वभाव और रिश्तों का राज खोलती है? सामुद्रिक शास्त्र मानता है कि रंग, आकार और बनावट से व्यक्तित्व, सोच और प्यार का तरीका समझा जा सकता है. जानिए आखिर आपके रिश्तों के बारे में आपके होंठ क्या कहते हैं?

Samudrik-Shastra

Samudrik Shastra: चेहरे की खूबसूरती में होंठ अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इनका महत्व इससे कहीं ज्यादा माना गया है. मान्यता है कि होंठों की बनावट, रंग और आकार व्यक्ति के स्वभाव, सोच और रिश्तों के व्यवहार के बारे में कई संकेत देते हैं. यही वजह है कि आज भी लोग इन्हें व्यक्तित्व को समझने का एक माध्यम मानते हैं. आइए जानते हैं, किस प्रकार के होंठ क्या बयां करते हैं?

विज्ञापन

गुलाबी होंठ: किस्मत और आकर्षण

गुलाबी या हल्के लाल होंठ को शुभ माना जाता है. ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते हैं. व्यवहार में संतुलन रखते हैं. सामाजिक दायरा मजबूत होता है. रिश्तों में ये लोग ईमानदार रहते हैं और पार्टनर को सम्मान देते हैं.

विज्ञापन

चिकने और चमकदार होंठ: तरक्की के संकेत

चिकने और सॉफ्ट होंठ आत्मविश्वास का संकेत देते हैं. खासकर महिलाओं में इसे करियर ग्रोथ और समृद्धि से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं.

सामान्य आकार: संतुलित सोच

न ज्यादा मोटे, न ज्यादा पतले होंठ संतुलन का प्रतीक हैं. ऐसे लोग व्यावहारिक होते हैं. दूसरों की बात समझते हैं. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखते हैं और विवाद से बचते हैं.

विज्ञापन

नीचे का मोटा होंठ: लीडरशिप क्वालिटी

अगर नीचे का होंठ भरा हुआ है, तो यह ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता दिखाता है. ऐसे लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं. ग्रुप में इनकी पकड़ मजबूत होती है. पार्टनर के साथ खुलकर जीते हैं.

विज्ञापन

ऊपर का मोटा होंठ: खुद को प्राथमिकता

ऊपर का होंठ ज्यादा मोटा हो, तो व्यक्ति खुद को ज्यादा महत्व देता है. ऐसे लोग कभी-कभी स्वार्थी लग सकते हैं. रिश्तों में संतुलन बनाना इनके लिए जरूरी होता है.

पतले होंठ: मेहनती और रिजर्व

पतले होंठ वाले लोग मेहनती होते हैं. करियर पर ध्यान देते हैं. अपनी बात कम शेयर करते हैं. रिश्तों में ये थोड़े रिजर्व रह सकते हैं, लेकिन भरोसेमंद होते हैं.

विज्ञापन

मोटे और बड़े होंठ: भावनात्मक गहराई

मोटे होंठ वाले लोग भावनात्मक होते हैं. प्यार में पूरी तरह डूब जाते हैं. हालांकि कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं. इन्हें सम्मान की अपेक्षा अधिक रहती है.

धनुष आकार (Cupid’s Bow): रचनात्मक व्यक्तित्व

ऐसे होंठ क्रिएटिव सोच को दर्शाते हैं. ये लोग बातों से प्रभावित करते हैं. प्यार के मामले में एक्सप्रेसिव होते हैं. पार्टनर को स्पेशल महसूस कराते हैं.

विज्ञापन

गहरे या काले होंठ: संघर्ष और सख्ती

गहरे रंग के होंठ को संघर्ष से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग जल्दी खुलते नहीं. स्वभाव में थोड़ी कठोरता हो सकती है. लेकिन ये मजबूत इरादों वाले होते हैं.

देखभाल भी देती है संकेत

सिर्फ बनावट ही नहीं, देखभाल भी अहम है. फटे या सूखे होंठ तनाव या लापरवाही का संकेत हो सकते हैं. नियमित हाइड्रेशन और केयर से व्यक्तित्व में सकारात्मक असर दिखता है. इस तरह होंठ केवल सुंदरता नहीं, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, सोच और रिश्तों की झलक भी देते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ