Aaj Ka Rashifal: आज हनुमान जयंती पर इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें 2 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा है. चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है. आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. राशिफल जानने के लिए पढ़ें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज 2 अप्रैल 2026 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है. आज हनुमान जन्मोतस्व मनाया जाएगा. यह दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. ध्रुव और व्याघात योग रहेगा. बव, बालव और कौलव करण रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि
आज कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है. आज लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें. व्यस्त जीवन में थोडा समय अपनों के लिए भी निकालें. आज आपको किसी के जवाब का इंतजार रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज आप बिना सोचे समझे कुछ न करें. आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे. पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा. व्यापार में वृद्धि संभव है. सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे आज संभव है. अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है. आपके स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे. यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज परिवार के मांगलिक आयोजनों पर आपका धन व्यय होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको अधिक चिंता रहेगी. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. आज धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

आप के किए वादों को पूरा करने का समय है. आज जीवनसाथी के साथ आपकी यात्रा के योग हैं. आज यश और उत्साह बढ़ेगा. रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं. राजनीती से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है.

विज्ञापन

कन्या राशि

संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों पर परोपकार करेंगे. आज आपके व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा. रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे. रुका हुआ पैसा मिलेगा. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

आज अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे. अपनों के द्वारा धोखा मिलने के योग हैं इसलिए सावधान रहें. आज सुख-समृद्धि मने वृद्धि होगी. बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है. व्यर्थ में किसी पर संदेह नहीं करें. व्यापार लाभप्रद रहेगा. नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज आपको कुसंगती से बचकर रहना होगा. व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. समाज में आपकी प्रशंसा होगी. व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा. किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी. जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें.

विज्ञापन

धनु राशि

व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे. आज आपको परिवार की चिंता बनी रहेगी. वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं. किसी योजना का आपको लाभ मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है.

विज्ञापन

मकर राशि

आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं. कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी. रोजगार में तरक्की के योग हैं. खर्चों में कमी आवश्यक है. दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज कम समय में आप कार्य को पूरा करेंगे. अपने महत्व को भूलें नहीं. श्रेष्ठजनों से आपकी मुलाकात होगी. व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है. परिवार की उलझन खत्म होगी. मन की बात कहने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में आज आप पीछे नहीं हटेंगे. सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी. आज आप कार्यों को टालने का प्रयास न करें, कार्य को समय पर पूरा करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ