हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज दशमी तिथि पर इस वक्त भूलकर भी न करें शुभ कार्य, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 18 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 18 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि है। साथ ही कई अशुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिस दौरान कोई भी जरूरी काम करना शुभ नहीं रहेगा। आइए जानते हैं आज सोमवार के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, करण, नक्षत्र और योग आदि के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 18 August 2025: पंचांग की मदद से पूरे दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में पता चलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 18 अगस्त 2025 को शाम 5 बजकर 22 मिनट से भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिससे पहले दशमी तिथि रहेगी। नक्षत्र की बात करें तो आज सुबह 02:06 मिनट तक मृगशीर्ष रहेगा, जिसके बाद रात तक आद्रा रहने वाला है। जबकि सुबह 06:22 मिनट से लेकर शाम 05:23 मिनट तक विष्टि करण रहने वाला है।

विष्टि करण से पहले प्रात: काल में वणिज करण रहेगा। इसके अलावा दिन के अंत में यानी विष्टि करण के बाद बव करण का संयोग बन रहा है। वहीं, रात 10:59 मिनट से लेकर देर रात तक वज्र योग रहेगा। जबकि वज्र योग से पहले हर्षण योग रहने वाला है।

दिशा, सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन पूर्व दिशा शूल रहेगा। जबकि प्रात: काल 05 बजकर 52 मिनट के आसपास सूर्योदय होगा। वहीं, दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर चंद्रास्त और शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्यास्त होने के योग हैं। बता दें कि 18 अगस्त की जगह 19 अगस्त 2025 को प्रात: काल 01 बजकर 24 मिनट पर चंद्रोदय होने की संभावना है।

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 18 अगस्त की शाम 2 राशियों को प्रेमी से मिल सकता है सरप्राइज गिफ्ट, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव वृषभ राशि और मिथुन राशि में संचार करेंगे।
  • शुक्र देव और गुरु देव मिथुन राशि में पूरे दिन मौजूद रहेंगे।
  • दिन खत्म होने से पहले मंगल देव कन्या राशि से नहीं निकलेंगे।
  • सूर्य देव और केतु ग्रह 18 अगस्त को सिंह राशि में रहेंगे।
  • बुध देव चंद्रमा की राशि कर्क में सोमवार को रहेंगे।
  • शनि देव मीन राशि में पूरे दिन रहने वाले हैं।
  • राहु ग्रह शनि की राशि कुंभ में दिनभर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- बुध के नक्षत्र रेवती में विराजमान चंद्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, खत्म होंगे घरेलू विवाद

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola