हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 July 2026: आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त, योग, गुलिक और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 17 जुलाई को गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है, पंचांग से जानिए तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang, 17 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 17 जुलाई 2026 आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शुक्रवार है. लेकिन आज तृतीया तिथि सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक ही कायम है और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो पूरे दिन व्याप्त रहेगी. साथ ही आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है और इसके साथ अनिरुद्ध चतुर्थी भी है. सूर्य ग्रह कर्क राशि में गोचरस्थ रहेंगे. दिशाशूल पश्चिम में रहने वाला है. आइए 17 जुलाई 2026 के पंचांग से जानते हैं, इस दिन के नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त और गुलिक और राहुकल जैसे अशुभ मुहूर्त की विश्वसनीय और पूरी जानकारी.

योग, नक्षत्र और करण

आज व्यतिपात योग रात को 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वरीयान योग आरंभ होगा. मघा नक्षत्र शाम को 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा. वहीं, करण की बात करें, तो गर करण सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. वणिज करण शाम को 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बव करण रहेगा. इस आज का दिन मोटे तौर पर शुभ ही रहेगा.

यह भी पढ़ें: Flying Dream Meaning: सपने में खुद को उड़ते देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:23 AM
सूर्यास्त – शाम 07:02 PM तक
चन्द्रोदय – सुबह 08:23 AM
चन्द्रास्त – शाम 09:17 PM तक

यह भी पढ़ें: Vrat Fasting Rules: व्रत खोलते समय न करें ये गलती, जानें सबसे पहले क्या खाएं, क्या पिएं, क्या न करें

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

17 जुलाई 2026 के दिन सूर्य ग्रह कर्क राशि में गोचरस्थ रहेंगे. इसके साथ ही शुक्र ग्रह भी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. नवग्रहों में अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में गोचरस्थ रहेंगे और त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च का होकर विराजमान रहेंगे. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सब के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Puja Path Niyam: पूजा की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा क्यों बिछाते हैं? जानें इन शुभ रंगों का रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola