Flying Dream Meaning: सपने में खुद को उड़ते देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Flying Dream Meaning: सपने में खुद को उड़ते देखना अक्सर खुशी, जिज्ञासा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर उड़ान शुभ नहीं होती, कुछ सपने चुनौतियों और रुकावटों का भी इशारा करते हैं. आइए जानते हैं, उड़ने वाले सपने का सही मतलब और कब यह शुभ या अशुभ संकेत देता है.

Flying-Dream-Meaning
विज्ञापन

Flying Dream Meaning: सपने, आखिर ‘सपने’ क्यों कहलाते हैं? इस सवाल का जवाब न केवल बेहद प्रैक्टिकल बल्कि रोचक भी है. यह हमारी होश यानी जागृत अवस्था से अलग और काल्पनिक होती है, हमारे नियंत्रण से बाहर. अगर आपने सपने में खुद को आसमान में उड़ते देखा है या बादलों के बीच बिना किसी डर के उड़ते हुए महसूस किया है, तो आपको बता दें कि काभी यह बढ़ता हुए आत्मविश्वास और एक नई शुरुआत का संकेत होता है. लेकिन स्वप्न शास्त्र एक अनुसार, उड़ने का हर सपना शुभ हो, यह कोई जरूरी नहीं है. आइए जानते हैं, यह कब ने वाली चुनौतियों, काम में रुकावट या आत्मविश्वास की कमी का इशारा करता है?

तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते

अगर सपने में आप काफी ऊंचाई पर आराम से उड़ रहे हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में फायदा या लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होने के योग बन सकते हैं. साथ ही आपकी पहचान और सम्मान भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

बढ़ता हुआ आत्मविश्वास

अगर उड़ते समय सब कुछ आपके कंट्रोल में है और आप खुश महसूस कर रहे हैं, तो यह बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि आप धीरे-धीरे अपनी परेशानियों से बाहर निकल रहे हैं और अब अपने फैसले पहले से ज्यादा मजबूती के साथ ले पाएंगे.

नई शुरुआत का संकेत

अगर आप किसी नई या अनजान जगह पर उड़ते हुए दिखाई देते हैं, तो इसे नई शुरुआत का संकेत माना जाता है. यह नए मौके, नई सोच या किसी लंबी यात्रा की तरफ इशारा कर सकता है. कुछ लोग इसे विदेश यात्रा के योग से भी जोड़कर देखते हैं.

विज्ञापन

हर सपना नहीं होता शुभ!

अगर उड़ते-उड़ते अचानक नीचे गिर जाएं, संतुलन बिगड़ जाए या बहुत डर महसूस हो, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. यह आने वाली चुनौतियों, काम में रुकावट या आत्मविश्वास की कमी का इशारा हो सकता है. वहीं अगर आप सुरक्षित जमीन पर उतर जाते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

फीलिंग भी रखती है मायने

सपने में उस समय आपकी भावना भी काफी अहम होती है. अगर आप खुश, बेफिक्र और उत्साहित थे, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है. लेकिन अगर डर या घबराहट महसूस हुई, तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि असल जिंदगी में किसी बात को लेकर आप दबाव या उलझन में हैं.

आगे बढ़ने का संकेत

अगर आपको यह सपना बार-बार आता है, तो इसे एक सकारात्मक संदेश की तरह लें. हो सकता है जिंदगी आपको बता रही हो कि अब पुरानी सीमाएं छोड़कर आगे बढ़ने और नए मौकों को अपनाने का समय आ गया है. बस खुद पर भरोसा बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ