Aaj ka Panchang, 11 August 2023: आज शुक्रवार को श्रावण अधिकमाह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। एकादशी पूरे दिन-रात रहेगी। पूरे दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा तथा चन्द्रमा वृषभ-मिथुन राशि में रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.59 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.40 बजे होगा।
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.27 बजे से 9.20 बजे तक एवं दोपहर 12.52 बजे से 1.45 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.27 बजे से 9.20 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.45 बजे से 2.38 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.32 बजे से 4.25 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.18 बजे से 6.11 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.45 बजे से 5.24 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 7.35 बजे से 9.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.32 बजे से 2.11 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.44 बजे से 3.37 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 8.30 बजे से 10.14 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।