हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 January 2026: मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी पर करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी है. हालांकि, इस शुभ दिन प्रात: काल में राहुकाल भी रहेगा, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना सही नहीं रहेगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 10 जनवरी 2026 की तिथि से लेकर शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 10 January 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी का खास महत्व है, जिसका मासिक व्रत आज 10 जनवरी 2026 को रखा जा रहा है. कालाष्टमी का व्रत जहां भगवान काल भैरव को समर्पित है, वहीं कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन दोनों देवताओं की कृपा से हर व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल संकट से बाहर आ सकता है. चलिए अब जानते हैं 10 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

तिथि

10 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से हो रही है, जिसका समापन सुबह 08:24 मिनट के आसपास होगा. सप्तमी तिथि के बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के अंत के साथ ही होगा.

संवत और चंद्रमास

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल में हस्त रहेगा, जिसका समापन 03:39 मिनट के आसपास होगा. हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के अंत के साथ ही होने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:50
  • सूर्यास्त- शाम 05:30
  • चन्द्रोदय- सुबह 12:50 (11 जनवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- सुबह 11:19

ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

10 जनवरी 2026 का शुभ समय

10 जनवरी 2026 का अशुभ समय

योग

9 जनवरी 2026 को प्रात: काल में अतिगण्ड योग रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 5 बजे के आसपास होगा. अतिगण्ड योग के बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच दोपहर में 3 से 4 बजे के बीच आडल योग का आरंभ होगा, जिसका समापन अगले दिन की सुबह 7 बजे के आसपास होने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • चंद्र ग्रह: कन्या राशि में 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह: धनु राशि में 10 जनवरी 2026, वार शनिवार को रहने वाले हैं.

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर सुबह 08:24 मिनट तक बव रहेगा. बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जिसका समापन रात में 09 बजे के आसपास होगा. वहीं, दिन के अंत में कौलव करण रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola