WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के 3 भाइयों के ऊपर 'जानलेवा' हमला, वर्ल्ड चैंपियन की शर्मनाक हार

WWE Raw के शो का सफल समापन हो गया है. कंपनी ने स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में इस बार आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. हालांकि रोमन रेंस ने एंट्री नहीं की. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

wwe raw
1 / 8
WWE Raw में मचा खूब बवाल (Photo: WWE.com)

WWE Raw: हाल ही में Money in the Bank का आयोजन हुआ. वहां पर फैंस को पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी मैचों में खूब बवाल मचा. रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. खैर इसके बाद रेड ब्रांड के एपिसोड का भी समापन हो गया है. शुरुआत से अंत तक काफी रोमांच देखने को मिला. मेन इवेंट में खूब तबाही मची. रोमन रेंस इस बार नहीं आए लेकिन उनके भाइयों का बुरा हाल हो गया. रॉयस कीज के ग्रुप 946 में एक और स्टार की एंट्री हो गई है. अब इनकी स्टोरीलाइन आगे के लिए काफी रोमांचक हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि Raw के एपिसोड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

पेंटा का सैगमेंट

पेंटा का सैगमेंट2 / 8

रेड ब्रांड की शुरुआत इस हफ्ते 2026 के मनी इन द बैंक ब्रीफकेस विजेता पेंटा ने की. पेंटा को फैंस ने खूब चीयर किया. उन्होंने अपनी तारीफ की. साथ ही साथ उन्होंने जे'वॉन एवंस को भी सराहा. पेंटा ने कहा कि रोमन रेंस को छोड़कर सैमी ज़ेन के ऊपर भी कैश-इन कर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. इसके बाद एवंस ने एंट्री की. एवंस ने पेंटा की तारीफ की. एवंस ने कहा कि पेंटा ब्रीफकेस के हकदार हैं. दोनों ने एक-दूसरे के गले लगाया. अचानक वहां पर ब्रॉन ब्रेकर आ गए. एवंस ने पेंटा को बचाया. हालांकि ब्रेकर का स्पीयर एवंस को पड़ गया. ब्रेकर का एक बार फिर खतरनाक रूप देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो का मैच

रे मिस्टीरियो का मैच3 / 8

रेड ब्रांड के एपिसोड में रे मिस्टीरियो का मुकाबला बिग कैश के साथ हुआ. दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया. शुरुआत में कैश भारी पड़े. उन्होंने मिस्टीरियो को कोई मौका नहीं दिया और लगातार उनके ऊपर हमला किया. मिस्टीरियो उनसे दूर भागते हुए भी दिखाई दिए. कई बार लगा कि कैश जीत जाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. अचानक वहां पर ड्रेगन ली आ गए और उन्होंने कैश पर अटैक कर दिया. इसका फायदा मिस्टीरियो को मिला. मिस्टीरियो ने कैश को रोलअप करते हुए जीत हासिल की. जीत के बाद मिस्टीरियो और ली काफी खुश दिखाई दिए. (Photo: WWE.com)

जजमेंट डे का सैगमेंट

जजमेंट डे का सैगमेंट4 / 8

लिव मॉर्गन ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने पर खुशी जताई. उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधा. वहां पर वुमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन ने एंट्री की. ग्रीन ने मॉर्गन का खूब मजाक बनाया. हालांकि मॉर्गन ने कहा कि ग्रीन उनके लेवल की नहीं हैं. रॉक्सन परेज ने ग्रीन के साथ मैच की बात कही. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया. रेफरी भी वहां पर आ गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

चेल्सी ग्रीन का मैच

चेल्सी ग्रीन का मैच5 / 8

चेल्सी ग्रीन और रॉक्सन परेज के बीच तगड़ा मैच हुआ. परेज ने चालाकी भी दिखाई. ग्रीन ने बढ़िया एक्शन दिखाया. लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज ने मैच में दखलअंदाजी की. ग्रीन ने दोनों के ऊपर हमला किया. हालांकि इसका फायदा परेज को मिला. उन्होंने ग्रीन को पॉप राक्स लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद मॉर्गन को ग्रीन ने थप्पड़ लगाया. बाद में मॉर्गन ने ग्रीन को ओबिलियन मूव लगाकर बुरी तरह घायल कर दिया. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट6 / 8

ओबा फेमी का फैंस ने जबरदस्त अंदाज में चीयर किया. फेमी ने कहा कि उन्होंने द विज़न को खत्म कर दिया है. फेमी ने कहा कि वो अब पीछे नहीं हटने वाले हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे. पॉल हेमन ने एंट्री की. हेमन ने फेमी को उनके साथ जुड़ने का ऑफर दिया. फेमी ने कहा कि वो समझ रहे हैं कि हेमन क्या चाहते हैं. फेमी ने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस नहीं हैं. उन्होंने हेमन को क्लियर कर दिया कि वो ओबा फेमी गाय हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच7 / 8

चैड गेबल ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रे फीनिक्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच शो का सबसे बेस्ट मैच हुआ. फीनिक्स ने गेबल को तगड़ी चुनौती दी. उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स को देखकर सभी खुश हो गए थे. गेबल ने भी चैंपियन के रूप में अपनी ताकत दिखाई. अंत में उन्होंने फीनिक्स को हार मानने पर मजबूर कर दिया. गेबल ने उन्हें एंकल लॉक लगाया. फीनिक्स ने टैपआउट कर दिया. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला रॉयस कीज के 946 सिक्स ग्रुप से हुआ. ये मुकाबला शुरू ही नहीं पाया. शुरुआत में सभी ने एक-दूसके ऊपर हमला किया. बहुत देर बाद मैच शुरू किया गया. हालांकि इसके बाद भी बवाल जारी रहा. रेफरी की कोई भी सुनने को तैयार नहीं था. ओटीएम और द उसोज़ फैंस के बीच जाकर लड़े. वहीं रिंगसाइड में सिकोआ और कीज के बीच बवाल हुआ. सिकोआ समोअन स्पाइक कीज को लगाने वाले थे लेकिन अचानक कार्मेलो हेज ने उनके ऊपर स्टिक से हमला कर दिया. इसके बाद रोमन रेंस के भाइयों के ऊपर खूब हमला 946 ने किया. सभी की हालत खराब हो गई. कोई भी अपनी जगह से खड़े नहीं हो पाया. हेज ने 946 ज्वाइन कर सभी को चौंका दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन