हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि की नवमी तिथि पर 01 घंटे 30 मिनट तक रहेगा राहु काल, पढ़ें 1 अक्टूबर 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 1 अक्टूबर 2025, वार बुधवार को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है, जिस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने के साथ कन्या पूजन करना शुभ रहेगा. हालांकि, आज 1 घंटे 30 मिनट तक राहु काल भी रहेगा. आइए अब जानते हैं आज के शुभ और अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 1 October 2025: 1 अक्टूबर 2025 को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है, जिस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. मान्यता है कि देवी सिद्धिदात्री को खुश करके कोई-सी भी सिद्धि प्राप्त की जा सकती है. कुछ लोग नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी करते हैं, जिसके बाद व्रत का पारण किया जाता है. हालांकि, इस बार नवमी तिथि पर 1 घंटे 30 मिनट तक राहु काल रहेगा, जिस दौरान शुभ कार्य करना अच्छा नहीं रहता है. इसके अलावा आज दो अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है. आइए अब जानते हैं 1 अक्टूबर 2025, वार बुधवार का पंचांग.

तिथि और करण

आज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी. वहीं, सुबह 06:39 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिसके बाद अभी कौलव करण चल रहा है. इसके अलावा आज नवमी तिथि तक कौलव करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक तैतिल करण रहने वाला है.

नक्षत्र और दिशा शूल

आज नवमी तिथि के दिन सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है, जिसके बाद देर रात तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी.

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 1 अक्टूबर का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

आज नवमी तिथि पर प्रात: काल 06:31 पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद दोपहर में 2 बजकर 33 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा. इसके बाद शाम में 6 बजकर 27 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा. वहीं, चंद्रास्त अगले दिन 2 अक्टूबर 2025 को प्रात: काल 1:25 के आसपास होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव आज धनु राशि में प्रात: काल थे, जिसके बाद अब वो मीन राशि में संचार कर रहे हैं.
  • मंगल देव नवरात्रि की नवमी तिथि पर तुला राशि में संचार करेंगे.
  • गुरु ग्रह आज अकेले मिथुन राशि में रहने वाले हैं.
  • बुध ग्रह आज नवरात्रि की नवमी तिथि पर कुंभ राशि में अकेले संचार करेंगे.
  • शनि ग्रह दिन खत्म होने तक मीन राशि में संचार करेंगे.
  • बुध देव नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्या राशि में युति स्थिति में सूर्य देव के साथ रहेंगे.
  • केतु ग्रह आज नवरात्रि की नवमी तिथि पर सिंह राशि में युति स्थिति में शुक्र ग्रह के साथ रहेंगे.

ये भी पढ़ें- मां सिद्धिदात्री देवी की आरती | Maa Siddhidatri Devi Ki Aarti Lyrics in Hindi- 9th Navratri पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, प्रिय भोग, मंत्र व शुभ रंग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola