Love Rashifal: 1 अक्टूबर का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

Love Rashifal: शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के साथ अक्टूबर माह का आरंभ हो रहा है, जो कि एक शुभ संकेत है. यदि आप जानना चाहते हैं कि अक्टूबर महीने का पहला दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 1 अक्टूबर 2025, वार बुधवार का लव राशिफल.

Love Rashifal 1 October 2025

Credit- News 24 Gfx

Love Rashifal 1 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह के पहले दिन यानी 1 तारीख को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है, जिस दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. साथ ही कन्या पूजन करना भी शुभ रहेगा. इसके अलावा बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, बालव करण, कौलव करण और तैतिल करण का भी निर्माण हो रहा है. हालांकि, बुधवार को चंद्र ग्रह का राशि गोचर होगा, लेकिन अन्य 8 ग्रहों की जगह नहीं बदलेगी. चलिए अब जानते हैं 1 अक्टूबर 2025, वार बुधवार का लव राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

सिंगल मेष राशि के जातकों का सच्चे प्यार का लंबा इंतजार नवमी तिथि पर खत्म हो सकता है. हालांकि, शादीशुदा जातक इस दिन तनाव में रहने वाले हैं क्योंकि जीवनसाथी और घरवालों से किसी कारण झगड़ा होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनका दिन तनावपूर्ण रहेगा. बात-बात पर गुस्सा आएगा और किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. इसके अलावा घर के बड़ों से झगड़ा होने के भी योग हैं.

मिथुन राशि

सिंगल मिथुन राशि के जातकों का सच्चे का इंतजार नवमी तिथि पर भी जारी रहेगा. वहीं, शादीशुदा जातकों का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा. हालांकि, बुधवार को आप अपने काम से काम रखेंगे और कम बोलेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

यदि आप सिंगल हैं तो बुधवार को आपके सच्चे प्रेम की परिक्षा होगी, जिसमें सफल होने की संभावना कम है. वहीं, विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ सामंजस्य काफी अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

विवाहित सिंह राशि के जातकों का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है क्योंकि मूड अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से झगड़ा भी नहीं होगा.

कन्या राशि

शादीशुदा कन्या राशि के जातक दिल खोलकर जीवनसाथी से बातचीत करेंगे. इस बार न तो आपको उनसे बात करते समय संकोच होगा और न ही आप दोनों के संवाद के बीच कोई आएगा.

विज्ञापन

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातक अपने प्रेम जीवन के शुरूआती दिनों की तरह ही बुधवार को प्रेमी के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे. उम्मीद है कि आप दोनों के बीच के क्लेश कम होंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

वृश्चिक राशि

शादीशुदा वृश्चिक राशि के जोड़ों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि अधिकतर समय आप अपने साथी के साथ रहेंगे. साथ ही आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में पुनः खुशियां लौटती प्रतीत हो रही हैं, जिनका भरपूर आनंद उठाना ही आपके लिए अच्छा रहेगा.

मकर राशि

शादीशुदा मकर राशि के जातकों के साथ कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिस कारण आप अपने साथी के और नजदीक आ जाएंगे. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नवमी तिथि पर अपना सोलमेट मिलना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों को जीवनसाथी के करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिस कारण मूड अच्छा रहेगा. साथ ही दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा.

मीन राशि

अविवाहित मीन राशि के जातक किसी से भी मन न लगाएं क्योंकि आपके मन-मुताबिक कार्य नहीं होगा. इसके अलावा आपका रिश्ता जुड़ने की भी संभावना नहीं है. शादीशुदा जातकों के लिए नवमी का दिन सामान्य रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ