Aaj Ka Love Rashifal 13th April 2024: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। हालांकि नवरात्रि के पांचवें के दिन कुछ राशि के जातकों की लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। उनकी उनके पार्टनर से बहस भी हो सकती है। वहीं कुछ राशि के लोग अपने साथी के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज 13 अप्रैल 2024, दिन शनिवार का लव राशिफल।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रह सकता है। आज रात में आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं, जहां आप उनके साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग आज अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो आपकी आपके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। वहीं सिंगल लोग एक से दो दिन के लिए अपने घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। आज आपको अपने साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है, उनका आज का दिन सामान्य रह सकता है।
कर्क राशि
प्यार के मामले में कर्क राशि वाले जातकों को आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आज आपकी और आपके पार्टनर के बीच लड़ाई भी हो सकती है। वहीं जो लोग अभी-अभी किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, आज उन्हें अपने साथी से गिफ्ट मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों की आज उनके पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, लेकिन बहस के दौरान सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार भी आ सकती है। इसके अलावा सिंगल लोग आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, नहीं तो उन्हें धोखा मिल सकता है।
कन्या राशि
लंबे समय से अगर आप अपने पार्टनर को कोई बात बताने की सोच रहे हैं, तो आज ही उन्हें वो बात बता दें। नहीं तो भविष्य में उस बात को लेकर आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां भी आ सकती हैं। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लेकिन शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं।
तुला राशि
जो लोग अभी कुछ दिन पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं, आज उनका दिल टूट सकता है। तलाकशुदा लोगों को आज अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज शाम में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, जिससे आपको अपने साथी को करीब से जानने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, आज उन्हें अपने पुराने दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है।
धनु राशि
लंबे समय से अगर आप अपने लिए रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपकी खोज पूरी हो सकती है। तलाकशुदा लोगों का भी आज का दिन सामान्य रह सकता है।
मकर राशि
अगर आप सिंगल हैं और आप अपने लॉन्ग टाइम क्रश पर दिल हार बैठे हैं, तो आज आपकी दिल की इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको आपका लॉन्ग टाइम क्रश प्रपोज कर सकता है। वहीं शादीशुदा लोग दो से तीन दिन के लिए अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि
सिंगल लोग आज अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। कुंभ राशि वाले जातक आज अपने घर की परेशानियों के चक्कर में परेशान रह सकते हैं, जिसके कारण उनकी उनके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।
मीन राशि
शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में आज थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लंबे समय से अगर आप अपने पार्टनर से अपने पुराने रिलेशनशिप से जुड़ी कोई बात छिपा रहे हैं, तो आज ही उन्हें वो बात बता दें। नहीं तो सिर्फ उस बात की वजह से आपका रिश्ता टूट भी सकता है।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines