Kedarnath Dham: चार धामों में एक केदारनाथ हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यन्त पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है। धार्मिक व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं। यही कारण है कि उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सभी भक्त यहां शिव के दर्शन करने आते हैं।
धार्मिक मान्यताओं में केदारनाथ धाम को लेकर कई बातें बताई गई हैं। ये सभी अपने आप में बहुत ही अद्भुत हैं। जानिए केदारनाथ धाम से जुड़ी ऐसी ही कुछ सीक्रेट बातों के बारे में
यह भी पढ़ें: सोमवार को करें शिव के उपाय, सुख-संपत्ति-समृद्धि तीनों मिलेंगे
केदारनाथ धाम से जुड़ी 5 बड़ी बातें (Kedarnath Dham)
- केदार शब्द का अर्थ पर्वत होता है, जबकि नाथ का अर्थ स्वामी। इस प्रकार केदारनाथ का अर्थ है पर्वतों का स्वामी, जो भगवान शिव है। यह भगवान शिव का सर्वोच्च ऊंचाई पर स्थित स्वयंभू शिवलिंग है।
- भूवैज्ञानिकों के अनुसार प्राचीनकाल में केदारनाथ लगभग 400 वर्षों तक बर्फ में दबा रहा था। इस दौरान तीर्थयात्रा भी नहीं हुई और भगवान शिव ने दर्शन भी नहीं दिए।
- रुद्रावतार भैरव को केदारनाथ धाम का रक्षक देवता माना गया है। मुख्य मंदिर में प्रवेश से पहले सभी तीर्थयात्रियों के लिए उनके दर्शन करना तथा उनका आशीर्वाद लेना अनिवार्य होता है।
- बद्रीनाथ की यात्रा से पूर्व सभी तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ में दर्शन करना अनिवार्य किया गया है। बद्रीनाथ धाम से एक गुप्त मार्ग सीधे केदारनाथ धाम को जोड़ता है।
- केदारनाथ का मुख्य पुजारी दक्षिण भारत के वीरशैव मत से बनाया जाता है। मुख्य पुजारी का कार्य अन्य सहयोगी पुजारियों को दिशा निर्देश देना तथा उनका मार्गदर्शन करना होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
20 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
21 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
23 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines