हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 4 जून से इन 5 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

Lucky Zodiac Signs: 4 जून को बन रहे शुभ योग और ग्रहों की विशेष स्थिति 5 राशियों के लिए लाभदायक संकेत दे रही है. धन, करियर और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 4 जून, 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो पुरुषोत्तम मास का उन्नीसवां दिन है. यह दिन गुरुवार है, जो ग्रहों में बृहस्पति और देवों में भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण के साथ शुक्ल और ब्रह्म योग का शुभ संयोग हो रहा है. वहीं, आकाशीय व्यवस्था में चंद्रमा, शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं और राहु के साथ द्विद्वादश योग निर्मित कर रहे हैं. वास्तव में 4 जून की खगोलीय स्थिति इतनी विलक्षण हैं कि सभी नौ ग्रह शुभ द्विद्वादश योग बना रहे हैं- राहु शनि के साथ, शनि मंगल के साथ, मंगल सूर्य के साथ, सूर्य बुध और शुक्र के साथ, शुक्र गुरु के साथ और गुरु केतु के साथ. इसकी वजह है कि सभी 9 ग्रह मकर से सिंह राशि में बैठे हुए हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जून के पंचांग और इस ग्रहीय व्यवस्था का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लकी साबित हो सकता है.

4 जून का मकर राशिफल

चंद्रमा मकर राशि में विराजमान है. नौकरी में किसी पुराने प्रोजेक्ट की रिपोर्ट आज अचानक मांगी जाएगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापार में किसी पुराने गोदाम का किराया रिन्यू करते ही बायर का फोन आ जाएगा. बैंक से जो होम लोन अटका था, उसकी सैंक्शन की ईमेल आ सकती है. पड़ोसी से गाड़ी पार्किंग को लेकर चल रही अनबन एक कप चाय पर सुलझ सकती है. सही से मामले को हैन्डल करें. अस्पताल में भर्ती किसी बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट सामान्य आने से परिवार में चैन लौटेगा. अदालत में सिविल केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा. पालतू कुत्ते की तबीयत सुधरने सब खुश होंगे. स्टूडेंट जातकों को ऑनलाइन कॉम्पिटिशन का परिणाम चकित कर देने वाला मिलेगा. किसी वृद्धाश्रम में भोजन दान करें, भाग्य का ताला खुलेगा.

यह भी पढ़ें: Body Hair Removal: मर्दों को शरीर के बाल निकालने चाहिए या नहीं, जानें क्या हैं शेविंग-ट्रिमिंग के धार्मिक नियम

विज्ञापन

4 जून का कर्क राशिफल

4 जून दिन कर्क राशि के जातकों के लिए वाकई में विशेष दिन साबित हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा अपने ही भाव को सप्तम दृष्टि से देख रहे हैं. यह स्थिति विदेश से जुड़े किसी बड़े अवसर का संकेत दर्शा रही है. कोई पुराना साथी आपको अपने स्टार्टअप में पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दे सकता है. सोच-समझकर निर्णय लें. बिजनेस में सोशल मीडिया पर डाला गया कोई विडियो वायरल होकर की गुना बिक्री करवाएगा. सालों बाद कोई दूर का रिश्तेदार अचानक घर आएगा. किसी केस की पुलिस वेरिफिकेशन में सही साबित होंगे. किसी पुराने मित्र को दिया कर्ज पूरी रकम के साथ वापस मिल सकता है. आपके बच्चे की एलर्जी ठीक होने से डॉक्टर उसकी दवा बंद कर सकते हैं. यह जाकर आपकी आंखें भर आएंगी. स्टूडेंट जातकों को किसी बड़ी स्कॉलरशिप का कॉल आ सकता है. मंदिर में पीले चावल दान करें, धन का प्रवाह बढ़ेगा.

4 जून का मीन राशिफल

शनि अभी मीन राशि में ही हैं और इस राशि पर गुरु की नवम दृष्टि भी पड़ रही है, जो भाग्योदय को स्थिरता प्रदान करेगी. इससे आपकी मानसिक ताकत एक ऐसा पहाड़ बन जाएगी कि कोई हिला नहीं पाएगा. नौकरी में प्रमोशन का लेटर ईमेल पर आने के योग हैं. बिजनेस में लॉस के बाद बीमा कंपनी से जो दावा खारिज हुआ था, वह आपकी अपील पर अब पास हो सकता है. पिता के घुटने के दर्द की नई दवा से चमत्कार जैसा आराम मिलेगा. पिता को आराम में देख आप सुकून की सांस लेंगे. कोई किरायेदार पिछले छह महीने का बकाया एक साथ चुका देगा. कोर्ट में चल रहे केस में विपक्षी का वकील अचानक समझौते की पेशकश कर सकता है. आपका खोया हुआ कोई पालतू जानवर दरवाजे पर वापस आ जाएगा. बच्चे खुश हो जाएंगे. कोडिंग सीख रहे स्टूडेंट को किसी बड़ी टेक कंपनी का इंटर्नशिप कॉल आ सकता है. पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, आर्थिक रुकावटें दूर होंगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Rudraksh Bracelet Benefits: क्यों ट्रेंड में है रुद्राक्ष ब्रेसलेट, क्या सच में ‘एंग्जायटी’ होती है दूर, जानें

4 जून का धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए 4 जून का दिन शनि की दशम दृष्टि से करियर की सीढ़ियों पर तेजी से आगे बढ़ सकता है. नौकरी में विदेशी क्लाइंट से ऑनलाइन मीटिंग में आपका प्रेजेंटेशन हिट होगा. सभी आपकी तारीफ करेंगे. बिजनेस में अचानक कोई सप्लायर आपका पुराना बकाया माफ कर सकता है. पति-पत्नी के बीच बीते दिनों की तल्खी मिट सकती है. लंबे अरसे के बाद पूरे परिवार के साथ कोई फिल्म देखने का प्लान बन सकता है. आपके खिलाफ गलत पार्किंग का कटा चालान रद्द हो सकता है. एयरपोर्ट पर खोया हुआ सामान अचानक मिल जाएगा. आपकी सांस में हवा लौटेगी. आपका कोई फैमिली मेमार किसी नेशनल डिबेट में सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना जा सकता है. परिवार में खुशी का ठिकाना न रहेगा. बंदरों को चना-गुड़ खिलाएं, भाग्य चमक सकता है.

विज्ञापन

4 जून का तुला राशिफल

मंगल की सप्तम दृष्टि से तुला राशि की किस्मत को एक नई हवा मिलेगी. नौकरी में आपके द्वारा सुझाया गया छोटा-सा आइडिया कंपनी को बड़ा मुनाफा दिला सकता है. कारोबार में किसी विज्ञापन एजेंसी से अचानक बड़ा ऑर्डर मिलेगा. परिवार में बेटी की शादी की तारीख कन्फर्म हो सकती है. बिल्डर से फ्लैट की रजिस्ट्री को लेकर चल रही खींचतान सुलझ जाएगी. अस्पताल में डॉक्टर ने बड़े भाई को जो मामूली ऑपरेशन की जरूरत बताई थी, वह रिपोर्ट सुधरने पर उसे टल जाएगा. किसी फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट से स्टूडेंट जातकों को इंटर्नशिप का ऑफर मिल सकता है. किसी गरीब को सफेद मिठाई खिलाएं, शुक्र की कृपा बरस सकती है.

यह भी पढ़ें: Panna Gemstone: पन्ना के साथ न पहनें ये 3 रत्न, वरना लाइफ में बनी रहेगी उथल-पुथल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola