हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology Prediction: 1 जून को इन 3 मूलांक वालों के लिए बन रहे हैं उन्नति और लाभ के खास योग

Numerology Prediction: 1 जून, 2026 की तारीख में मूलांक 1 और भाग्यांक 8 की ऊर्जा मिलकर विशेष योग बना रही है. इसससे 3 मूलांक वालों के लिए यह दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है, जिसमें उन्नति और स्थिर लाभ की संभावनाएं बन रही हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष में भी सूर्य और शनि को पिता-पुत्र और परस्पर विरोधी माना गया है. लेकिन, अंक ज्योतिष में इनके मूलांक के मिलन को खराब नहीं कहा गया है. 1 जून, 2026 की तारीख भी एक ऐसी तारीख है, जब इनकी ऊर्जा मिल रही है, जो जातकों के जीवन में संतुलन और बदलाव ला सकते हैं.

अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 1 जून की तारीख स्वयं में एक एकल अंक यानी मूलांक 1 है, जिसके स्वामी स्वामी सूर्य हैं. वहीं इस दिन की पूरी तारीख यानी 01-06-2026 के कुल योग का एकल अंक यानी भाग्यांक 8 है. इसके स्वामी शनि हैं, जो अनुशासन,मेहनत और स्थिरता के प्रतीक हैं. इन मूलांक की ऊर्जा के प्रभाव से 3 मूलांक वाले जातकों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ रहेगा. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं?

यह भी पढ़ें: Astrology Secrets: क्या अंतरिक्ष में भी होता है राहु-केतु का असर, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य

विज्ञापन

31 मई के लिए मूलांक 1 का अंक भविष्यफल

मूलांक 1 यानी जिनका 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनकी ऊर्जा इस दिन चरम पर होगी. इसकी वजह मूलांक 1 के स्वामी सूर्य खुद हैं. वहीं, शनि का असर आपकी ऊर्जा को व्यवहारिक फल प्राप्त करने सहायक होगा. आपमें लीडरशिप क्वालिटी एक नए लेवल हो होगी. किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. नए कामकाज की शुरूआत या कारोबार के लिए यह दिन उत्तम है. रुके काम बनेंगे, अटके पैसे आएंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

31 मई के लिए मूलांक 3 का अंक भविष्यफल

जिनका 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है यानी मूलांक 3 वाले जातक के लिए यह दिन काफी लाभप्रद साबित हो सकता है. आपके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, जो सूर्य और शनि दोनों के लिए सम्मानित हैं. इस दिन गुरु की बुद्धिमत्ता, सूर्य के तेज और शनि के अनुशासन का त्रिकोणीय मेल हर काम को फलदायी बना सकता है. जो लोग एजुकेशन, मैनेजमेंट और लॉ यानी विधि-व्यवस्था से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन गोल्डन टाइम की तरह साबित हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस के एक्सपैंशन का यह सही समय है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Shani Astrology Prediction: 2027 में नीच के होंगे शनि, आ सकती है वैश्विक आर्थिक मंदी, दुनिया में मचेगी उथल-पुथल

31 मई के लिए मूलांक 5 का अंक भविष्यफल

मूलांक 5 यानी जो व्यक्ति 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे हैं, उनके स्वामी बुध ग्रह हैं. सूर्य और शनि की के मूलांक की ऊर्जा आपके स्किल और विचार को एक नया धार दे सकती है. आईटी, मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, अकाउंटिंग और लेखन से जुड़े लोग कोई बड़ा अवसर पा सकते हैं. नौकरी बदलने वाले लोगों के लिए भी यह दिन बढ़िया है. अचानक कोई धन लाभ भी हो सकता है. इससे कोई काम करने के लिए धन का इंतजाम हो सकता है. दोस्तों के साथ साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Twins Fate Astrology: क्या जुड़वां बच्चों की किस्मत एक जैसी होती है, जानें ज्योतिष के अजीबोगरीब रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola