What is Operation Sindhu: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे मिसाइल और ड्रोन युद्ध की वजह से पूरी दुनिया चिंता में है। इस जंग की शुरुआत 13 जून को इजराइल द्वारा ईरान के तेहरान में कई जगहों पर मिसाइल हमले से हुई है। इसके बाद ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमला किया। तब से ही ईरान और इजराइल के बीच मिसाइल और ड्रोन के जरिए जंग शुरू हो गई है। हालांकि, ईरान और इजराइल के बीच तनाव और संघर्ष सालों से चल रहा है। लेकिन इस बार हालात काफी खराब हो गए हैं। ईरान के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस जंग में अब तक 585 लोगों की मौत हो गई है। समय के साथ दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है।
क्या है ‘ऑपरेशन सिंधु’
भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर छात्रों, को सुरक्षित बाहर निकालने और भारत वापस लाने के लिए शुरू किया है। भारत सरकार ने 17 जून 2025 से ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू कर दिया था। साथ ही, ऑपरेशन के पहले फेज में 110 भारतीय छात्रों को भारत पहुंचाया गया है। भारतीय दूतावास की निगरानी में 17 जून को सबसे पहले छात्रों को ईरान के उत्तरी हिस्से से सड़क के रास्ते अर्मेनिया की राजधानी येरेवन ले जाया गया। यहां 18 जून की दोपहर 2.55 बजे सभी छात्रों को स्पेशल फ्लाइट में बैठाया गया। इसके बाद 19 जून की सुबह सभी छात्रों को लेकर विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने उनका स्वागत किया। इस 110 छात्रों में से 90 छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं।
तुर्कमेनिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी
भारत सरकार की तरफ से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने साफ कहा कि ईरान समेत दुनिया के किसी भी देश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि आज एक और विमान तुर्कमेनिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के साथ अच्छा सहयोग है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों की सरकारों को इस अभियान में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है।
दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
इसके अलावा, भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि ईरान में फंसे भारतीय नागरिक और छात्र इन 4 नंबर पर अपनी निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें भारत के 24×7 कंट्रोल रूम का टोल-फ्री नंबर 1800118797, अन्य संपर्क नंबर +91-11-23012113, व्हाट्सएप के लिए +98 9010445557 और कॉल के लिए +98 9128109115 है।
यह भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान से 110 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली उतरा विमान, एयरपोर्ट पर बोले- हम सरकार के आभारी
बता दें कि ईरान में भारतीय दूतावास ने 15 जून को ही भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें उन्होंने भारतीय नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी जरूरत के यात्रा न करें। नई अपडेट के लिए दूतावास के सोशल मीडिया से जुड़े रहें और सतर्क रहें।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines