Iran Israel War: ईरान से 110 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली उतरा विमान, एयरपोर्ट पर बोले- हम सरकार के आभारी

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे मिसाइल युद्ध ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वहीं, इस बीच भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत 110 भारतीय छात्रों को ईरान से भारत लाया गया है।

Operation Sindhu

ईरान से भारत पहुंचे 110 छात्र (News24 GFX)

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव से पूरी दुनिया चिंतित है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे हैं। इस तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत सरकार ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने का काम कर रही है। ऑपरेशन के पहले चरण में 110 भारतीय छात्रों को ईरान से भारत लाया गया है। इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन

110 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ के पहले पड़ाव में ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया और भारत पहुंचाया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन 110 भारतीय छात्रों को 17 जून को ईरान के उत्तरी हिस्से से निकाला गया। इसके बाद इन छात्रों को बाय रोड आर्मीनिया की राजधानी येरेवन ले जाया गया। येरेवन से 18 जून को दोपहर 2:55 बजे सभी 110 छात्रों को एक स्पेशल फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया। यह स्पेशल फ्लाइट 110 छात्रों को लेकर 19 जून की सुबह दिल्ली पहुंची।

विज्ञापन

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर क्या बोले छात्र?

ईरान से निकालकर भारत आने वाले एक छात्र ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह अपने देश वापस आ गए हैं। उन्होंने उर्मिया में ऐसी कोई चीज नहीं देखी, लेकिन ईरान में कई जगहों पर स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने उनकी बहुत मदद की है, जिसकी वजह से वे लोग घर वापस आ पाए हैं। वहीं एक दूसरे छात्र ने कहा कि वह उर्मिया यूनिवर्सिटी में MBBS के लास्ट ईयर का छात्र हैं। उसने कहा कि उन लोगों ने ईरान में ड्रोन और मिसाइलें देखी हैं। ये सब देखकर वे डर गए थे। लेकिन अब भारत लौटकर खुशी हो रही है। हम भारत सरकार के बहुत आभारी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ