Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

चीन ने अमेरिका और ईरान में कैसे कराया सीजफायर, क्या है 26 फोन कॉल का राज? 3 पॉइंट में जानें मामला

US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के सीजफायर का मास्टरमाइंड चीन है। पाकिस्तान तो बेवजह अपनी पीठ थपथपा रहा है, जबकि सीजफायर के पीछे चीन के प्रयास हैं, जो विशेष दूत के जरिए किए गए। एक-दो नहीं बल्कि 26-26 फोन कॉल करके किए गए।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 9, 2026 07:29
Xi Jinping China President
अमेरिका और ईरान के सीजफायर का मास्टरमाइंड चीन है।

US-Iran Ceasefire Inside Story: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर कराने के लिए पाकिस्तान अपनी पीठ थपथपा रहा है, लेकिन सीजफायर कराने में अहम भूमिका तो चीन ने निभाई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने विदेश मंत्री वांग यी को विशेष दूत बनाकर सीजफायर कराने के लिए मिडिल ईस्ट के देशों में भेजा। वांग यी ने युद्ध पीड़ित खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों से 26 बार फोन पर बात की। तब जाकर ईरान युद्धविराम के लिए राजी हुआ।

सीजफायर के बाद भी दहशत में लोग, इजरायल और ईरान युद्धक्षेत्र में एक्टिव, कतर-कुवैत से लेकर सऊदी अरब तक में हाई अलर्ट

---विज्ञापन---

चीन ने सीजफायर के बाद बयान जारी किया

अमेरिका और ईरान में सीफायर के बाद चीन की तरफ से बयान जारी किया गया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने दुनिया को बताया कि जंग की शुरुआत से ही चीन सीजफायर के लिए प्रयासरत था। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर विदेश मंत्री वांग यी ने खाड़ी देशों के समकक्षों को 26 फोन किए। मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता लाने के लिए 5 सूत्रीय प्रस्ताव रखा था। महाशक्ति और जिम्मेदार राष्ट्र होने के नाते चीन का फर्ज है कि वह युद्ध रुकवाए और इसे रुकवाया गया।

वांग यी ने इन देशों के मंत्रियों के फोन किया

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक मार्च को रूस, 2 मार्च को ओमान, ईरान, फ्रांस, 3 मार्च को इजरायल, 4 मार्च को सऊदी अरब और यूएई, 9 मार्च को कुवैत और बहरीन, 10 मार्च को पाकिस्तान और कतर, 12 मार्च को मिस्र और क्यूबा, 13 मार्च को अफगानिस्तान, 19 मार्च को यूके, 20 मार्च को फ्रांस, 24 मार्च को ईरान, 25 मार्च को मिस्र और तुर्किए, 26 मार्च को कनाडा, 27 मार्च को पाकिस्तान, 2 अप्रैल को बहरीन, सऊदी अरब, जर्मनी और ईयू, 5 अप्रैल को रूस के विदेश मंत्री को फोन किया।

---विज्ञापन---

US-ईरान में सीजफायर की 10 शर्तें, जिन पर 10 अप्रैल से शुरू होगी बातचीत, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होगी मध्यस्थता की बैठक

ईरान ने अमेरिका को 10 शर्तों का प्रस्ताव भेजा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान ने 7 अप्रैल को ही 10 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने अपने विशेष दूतों से बात करके प्रस्ताव पर चर्चा करने का समय ईरान को दिया और सीजफायर कर ऐलान कर दिया। वहीं सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया कि अमेरिका ने उसके 10 सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। वहीं सीजफायर ईरान की शर्तों पर हुआ है, जिन्हें मानने के लिए अमेरिका को मजबूर किया गया।

First published on: Apr 09, 2026 06:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.