ईरान-अमेरिका युद्धविराम को इजरायल ने दिया पहला झटका, PM नेतन्याहू ने लेबनान पर हमले जारी रखने का किया ऐलान

ईरान और अमेरिका के बीच जंग के सीजफायर को इजरायल ने बड़ा झटका दिया है। इजरायल ने साफ किया है कि लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होगा। इजरायल के प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

ceasefire not apply to Lebanon Netanyahu

मिडिल ईस्ट में सीजफायर के ऐलान से कई देशों को राहत मिली है। इसी बीच इजरायल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इजरायल ने साफ किया है कि लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होगा। यानी इजरायल सीजफायर के 2 हफ्तों तक भी लेबनान पर हमला करता रहेगा। इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सीजफायर के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमला भी किया। इजरायल ने टायर में एम्बुलेंस को निशाना बनाया।

विज्ञापन

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने साफ किया है कि इजरायल लेबनान को दो सप्ताह के इस युद्धविराम में शामिल नहीं करेगा। यह बयान तब आया है जब इजरायल Hezbollah के खिलाफ ‘बफर जोन’ बनाने के अभियान को विस्तार दे रहा है। जैसे ही युद्धविराम की घोषणा हुई वैसे ही Israel ने Lebanon के Beqaa क्षेत्र पर बम गिरा दिया।

विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने इज़राइल को आश्वस्त किया है कि वह आगामी वार्ताओं में अमेरिका, इजरायल और इजरायल के क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए गए इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2 सप्ताह का यह युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होता है।

विज्ञापन

इजरायल के Ynet News के अनुसार वरिष्ठ इजराइली सुरक्षा अधिकारियों ने संकेत दिया था कि लेबनान शांति वार्ता का हिस्सा है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आए विरोधाभासी संकेतों ने भ्रम पैदा कर दिया है। मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान और ईरान दोनों ने पहले ही यह बयान दिया है कि संघर्ष विराम की किसी भी योजना में लेबनान को शामिल किया जाना एक अनिवार्य शर्त है।

ईरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह किसी भी अस्थायी शांति को तब तक स्वीकार नहीं करेगा जब तक उसमें लेबनान मोर्चा शामिल न हो। यह स्थिति दर्शाती है कि युद्धविराम की शर्तें लागू होने से पहले ही लड़खड़ा रही हैं क्योंकि इज़राइल है ये Hezbollah को निशस्त्र करने पर अड़ा है

विज्ञापन

कहा कि इजराइल, अमेरिका द्वारा यह सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी समर्थन करता है कि ईरान अब अमेरिका, इजराइल, ईरान के अरब पड़ोसियों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवादी खतरा न बने। इजराइल राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर हमले निलंबित करने के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इज़राइल और क्षेत्र के देशों पर सभी हमले बंद कर दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ