सीजफायर के बाद भी नहीं थमी जंग? ईरान के लावन द्वीप पर 'दुश्मन' का हमला, तेहरान ने कुवैत-UAE पर दागी मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के समझौते के तहत ईरान इस बात पर राजी हुआ था कि वह होर्मुज स्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से खोल देगा. बदले में, ट्रंप ने अपनी उस धमकी को वापस लिया था जिसमें उन्होंने ‘ईरानी सभ्यता’ को पूरी तरह नष्ट करने की बात कही थी.

Middle-East-war-escalation
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के सीजफायर की धज्जियां उड़ते हुए महज कुछ ही घंटे लगे. बुधवार को ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक प्रमुख तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों – कुवैत और यूएई पर पलटवार कर दिया है.

ईरानी तेल मंत्रालय के न्यूज आउटलेट ‘शाना’ के मुताबिक, लावन द्वीप पर रिफाइनरी को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे निशाना बनाया गया. ईरानी अधिकारियों ने इसे सीधे तौर पर ‘दुश्मन का हमला’ करार दिया है. हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. आग बुझाने के लिए तुरंत टीमों को तैनात किया गया.

विज्ञापन

यह हमला मंगलवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद हुआ.

ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले डील

अमेरिका और ईरान के समझौते के तहत ईरान इस बात पर राजी हुआ था कि वह होर्मुज स्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से खोल देगा. बदले में, ट्रंप ने अपनी उस धमकी को वापस लिया था जिसमें उन्होंने ‘ईरानी सभ्यता’ को पूरी तरह नष्ट करने की बात कही थी. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर गर्व से इस समझौते का ऐलान किया, लेकिन बुधवार की सुबह होते-होते यह समझौता कागजी साबित हुआ. ईरान ने न केवल रिफाइनरी हमले का आरोप लगाया, बल्कि खाड़ी के अरब देशों – कुवैत और यूएई पर भी हमले शुरू कर दिए, जिससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर बारूद के ढेर पर खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन जारी

लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का अभियान जारी है. इजरायली नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार IDF ने ईरान के खिलाफ अभियान में गोलीबारी रोक दी है और सुरक्षा के लिए अलर्ट पर है. हम किसी भी उल्लंघन का जवाब देने को तैयार हैं. साथ ही लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई और जमीनी अभियान जारी रखे हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ