12 children’s Mother Looking for 10 Children’s father for Marriage: आजकल हर महिला छोटा परिवार चाहती है, लेकिन एक महिला की चाहत कुछ और ही है। 12 बच्चों की मां है और अब शादी के लिए उसे 10 बच्चों के पिता की तलाश है। महिला दो शादियां कर चुकी है, अब तीसरी शादी की तैयारी में है, लेकिन इसके पीछे भी एक शर्त लगा रखी है।
वेरोनिका मेरिट नाम की महिला चाहती है कि उसके इतने बच्चे हों, जितने किसी और के न हों। जब भी वह किसी ऐसी महिला को देखती है, जिसके बच्चे ज्यादा होते हैं तो उसे जलन होती है। वोरोनिका चाहती है कि उसके बच्चों के नाम एक के बाद एक रंगों, नंबर या फिर लगातार आने वाले किन्हीं शब्दों के आधार पर हों, यदि ऐसा होता है तो उसे बेहद खुशी होगी।
सबसे बड़े बेटे की उम्र है 22 साल
वेरोनिका जब 14 साल की थी तब वो पहली बार मां बनी। उस वक्त वह हाईस्कूल में पढ़ती थी। उसके वर्तमान में छह बेटे और छह बेटियां हैं, इनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 साल की है। वहीं सबसे छोटे बेटे की उम्र महज दस दिन है। 37 साल की वेरोनिका का कहना है कि उनके बच्चे भी चाहते हैं कि परिवार बड़ा हो। इसलिए वह एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जो पहले से ही 10 बच्चों का पिता हो।
ऐसे शख्स से शादी करने पर वह एक साथ 22 बच्चों की मां बन जाएगी। सोशल मीडिया पर ‘मैड ममा’ के नाम से मशहूर वेरोनिका बताती हैं कि ब्रिटेन में सू रेडफोर्ड नामक महिला का परिवार सबसे बड़ा है। उसके 22 बच्चे हैं। उसके इतने बच्चे देखकर उसे जलन होती है। वेरोनिका चाहती है कि उसका परिवार सू रेडफोर्ड से बड़ा हो।
जानिए किस बात से भी पीछे नहीं हटेगी ‘मैड ममा’
टिकटॉक पर 1,60,000 फॉलोअर्स के दिलों पर राज करने वाली वेरोनिका का कहना है कि उसे हाल ही में पता चला है कि उसके 11वें बच्चे को कैंसर है। वह चाहती है कि कम से कम 16 बच्चों की मां बने, लेकिन एक दर्जन पर ही उसे रुकना होगा, क्योंकि अब गर्भवती होना जोखिम उठाने से कम नहीं है।
इनसाइडर में छपी खबर के अनुसार, वेरोनिका कहती है कि लगातार बच्चों को जन्म देना एक लत की तरह है, इसमें उसे मजा आता है। वेरोनिका का कहना है कि यदि ऐसा हो कि वह एक साथ 11 बच्चों को जन्म दे और सभी स्वस्थ रहें तो वह इससे पीछे नहीं हटेगी।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
2 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
6 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
8 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
8 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
8 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
8 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
16 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
22 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines