Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, खेप में BLU-110A/B बम भी होंगे शामिल

अब अमेरिका ने इजरायल को हथियार बेचने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इजराइल को करीब 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य सहायता बेचने की मंजूरी दे दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: vishal.angrish Updated: Mar 7, 2026 10:53

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में युद्ध का आज 8वां दिन है। ईरान और अमेरिका-इजरायल लगातार युद्ध में सक्रिय हैं। तीनों देशों के हथियारों में कमी होने लगी है। अब अमेरिका ने इजरायल को हथियार बेचने का ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इजराइल को करीब 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य सहायता बेचने की मंजूरी दे दी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मामले पर कहा कि इमरजेंसी के चलते तुरंत यह सैन्य सामान बेचना जरूरी हो है। इजराइली मीडिया वाइनेट के अनुसार, आपात पैकेज में 12 हजार BLU-110A/B बम भी शामिल हैं। इसके अलावा इजरायल को लॉजिस्टिक सहायता और अन्य सपोर्ट सेवाएं भी दी जाएंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जंग के बीच ईरान में फिर आया तेज भूकंप, परमाणु परीक्षण की अटकलें शुरू

इसी बीच युद्ध में चर्चा है कि रूस खुफिया तरीके से ईरान की मदद कर रहा है। मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी वॉर शिप और फाइटर जेट की लोकेशन मॉस्को ने ईरान को दी है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि रूस ईरान को ऐसी टारगेटिंग इंटेलिजेंस दे रहा है, जिससे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जंग के बीच एक और ईरानी जहाज IRIS लावन आया भारत, नौसेना ने कोच्चि में 183 क्रू मेंबर्स को

युद्ध में शनिवार तड़के ईरानी राजधानी पर हवाई हमले हुए। सीएनएन के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे हमला किया गया। इसकी सोशल मीडिया इस वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में राजधानी के प्रमुख विमानन केंद्रों में से एक इस हवाई अड्डे से धुएं और आग के बड़े-बड़े गुबार उठते हुए कैद हुए हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक ने आगे बताया कि तेहरान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और धुआं देखा गया। ये रिपोर्ट इजरायली सेना द्वारा तेहरान पर हमलों की एक नई लहर शुरू करने की घोषणा के तुरंत बाद आईं, जिसमें विशेष रूप से शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था।

First published on: Mar 07, 2026 10:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.