---विज्ञापन---

72KM स्पीड वाला बर्फीला तूफान, 8-10 इंच बर्फबारी, 5 की मौत; Hurricane ब्लेयर से अमेरिका में कैसे हालात?

US Snow Storm Blair Updates: अमेरिका में शीतकालीन बर्फीला तूफान तबाही मचा रहा है। बर्फीली हवाओें ने 7 राज्यों में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। करीब 6 करोड़ लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। बाइडेन सरकार इन 7 राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा कर चुकी है।

---विज्ञापन---

S Snow Storm Blair Updates: अमेरिका में 10 साल बाद सबसे बर्फीले तूफान ने दस्तक दी है। इस तूफान का नाम ब्लेयर है और उत्तरी ध्रुव से उठाने वाली हंड हवाओं के कारण अमेरिका में यह शीतकालीन तूफान आया है। इस तूफान के कारण बाइडेन सरकार ने 7 राज्यों ने इमरजेंसी की घोषणा कर रखी है और दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक अमेरिका के 6 करोड़ लोगों का जीवन इस तूफान के कारण खतरे में है।

तूफान के असर से अमेरिका में अलग-अलग हादसों में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह से मंगलवार सुबह तक 200 से ज्यादा हादसे रिपोर्ट हो चुके हैं। 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। 8 से 10 इंच बर्फबारी हो चुकी है। सड़कें-घर और कारें बर्फ से ढकी हुई हैं। मध्य और पूर्वी अमेरिका में जमा देने वाली ठंड के कारण रेल और सड़क सेवाएं बाधित हुई हैं। फ्लाइटें तक रद्द करनी पड़ीं हैं।

---विज्ञापन---

 

बर्फीले तूफान से अमेरिका में हालात ऐसे

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 7 राज्यों मैरीलैंड, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, मिसौरी, केंटकी और अर्कांसस में आपातकाल घोषित है। आमतौर पर गर्म रहने वाले राज्य फ्लोरिडा में भी भारी बर्फबारी हो रही है। कंसास और मिसौरी के लिए स्पेशल वर्निंग दी गई है। नेशनल वेदर सर्विस का अलर्ट है कि इन शहरों में 8 इंच तक हिमपात हो सकता है। 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बफीर्ली हवाएं चल सकती हैं।

---विज्ञापन---

अगर यह तूफान और कई दिन रहा तो 6 करोड़ से ज्यादा लोग इसी जद में आएंगे। बर्फीले तूफान के कारण इन राज्यों की सड़कें पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढंकी हैं। पैदल आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। सड़कों पर बर्फ जमा होने से फिसलन है। सरकार ने रेस्क्यू टीमें बनाकर अलग-अलग राज्यों में तैनात कर दी हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है। सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अमेरिका में शीतकालीन तूफान से मौतें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंसास के विचिटा में तूफान के कारण एक SUV अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य घटना में पिकअप ट्रक चालक की तब मौत हो गई, जब उसका वाहन बर्फ में फंस गया। वर्जीनिया के वेकफील्ड में 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका ट्रक सड़क पर फिसल गया और एक पेड़ से जा टकराया। इसके अलावा भी कई हादसे अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं।

ट्रेन और फ्लाइट कैंसिल

---विज्ञापन---

तूफान को देखते हुए शिकागो से न्यूयॉर्क और सेंट लुइस जाने वाली फ्लाइट्स और ट्रेन कैंसिल हो गई हैँ। केंटकी राज्य के कुछ इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी होने से नया रिकॉर्ड बना है। मौसम वैज्ञानिकों ने अमेरिका के 2 तिहाई हिस्से में भीषण जानलेवा ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। टेम्परेचर स्टैंडर्ड लेवल से 7 से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। रविवार को शिकागो का तापमान माइनस 7 से 10 सेल्सियस रहा। कनाडा बॉर्डर के पास मिनेसोटा के इंटरनेशनल फॉल्स में तापमान माइनस 11 डिग्री रहा। मैरीलैंड के एनापोलिस के आसपास 8 से 12 इंच तक बर्फबारी हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 07, 2025 09:28 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola