Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

अमेरिका, फ्रांस ने यूक्रेन में ‘War Crimes’ के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूक्रेन में जारी हमलों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में ये बातें कही। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जारी अत्याचारों और युद्ध अपराधों के लिए रूस को जिम्मेदार […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 3, 2022 12:13

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूक्रेन में जारी हमलों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में ये बातें कही।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जारी अत्याचारों और युद्ध अपराधों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय, यूक्रेनी अभियोजक जनरल, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद जांच आयोग और OSCE मास्को तंत्र, प्रतिबंध और अन्य साधनों के जरिए रूस को कटघरे में खड़ा करेंगे।

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक साथ यूक्रेन के खिलाफ रूस के अवैध आक्रमण की निंदा की और जोर दिया कि जानबूझकर नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को लक्षित करना युद्ध अपराध का गठन करता है जिसके अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Jack Ma: चीन से भागकर इस देश में रह रहे हैं अलीबाबा के संस्थापक, जानें- क्या चल रहा है विवाद

---विज्ञापन---

फ्रांस और अमेरिका ने यूक्रेन के समर्थन की भी घोषणा की

संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस ने रूस के जानबूझकर बढ़ते कदमों, विशेष रूप से गैर-जिम्मेदार परमाणु बयानबाजी और कथित रासायनिक हमलों और जैविक परमाणु हथियार कार्यक्रमों की भी निंदा की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपने राष्ट्रों के निरंतर समर्थन की पुष्टि भी की। बयान में कहा गया है कि यूक्रेन को हम सुरक्षा, मानवीय और आर्थिक सहायता प्रदान करने में तब तक मदद करेंगे जब तक वहां सबकुछ ठीक नहीं हो जाता।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 02, 2022 08:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.