Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

जेट क्रैश होते ही अमेरिकी पायलट की मदद करते दिखा कुवैती शख्स, पूछा-क्या आप ठीक हैं?

ईरान के हमलों के बीच कुवैत में अमेरिकी F-15 जेट क्रैश के बाद एक महिला पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है. 20 सेकंड के वीडियो में न सिर्फ महिला पायलट की बहादुरी दिखाई गई है, बल्कि कुवैती लोगों के अमेरिकी फोर्सेस के प्रति सम्मान और मदद को भी उजागर किया गया है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 3, 2026 16:10
female-pilot.jpg

इजरायल-अमेरिका के हमले का जवाब देते हुई ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी बेस पर हमला कर रही है. हाल ही में कुवैत में अमेरिका का जेट क्रैश हो गया था. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुवैती नागरिक फीमेल अमेरिकी पायलट की मदद करते देखा नजर आ रहा है.

ईरान पर हमलों के बीच अमेरिकी F-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स के कुवैत में क्रैश होने के बाद एक दिल छू लेने वाला 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला अमेरिकी पायलट रेतीले खुले इलाके में जमीन पर बैठी दिख रही हैं. पैराशूट से उतरने के बाद वो थोड़ी थकी हुई लग रही थीं, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित थीं. तभी एक कुवैती नागरिक उनके पास दौड़कर आता है और अंग्रेजी में पूछता है:

---विज्ञापन---

“Are you OK? क्या आप ठीक हैं?”
“Thank you for helping us.हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद.”
“You’re safe. You’re safe. आप सुरक्षित हैं… आप सुरक्षित हैं.”

वीडियो में महिला पायलट मुस्कुराती हुई नजर आती हैं, जमीन से उठती हैं और कुवैती शख्स के साथ बात करती दिखती हैं. ये नजारा इंसानियत और आभार का बेहतरीन उदाहरण बन गया है. कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा – “दुनिया में अभी भी अच्छाई बाकी है!”

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल अटैक किए थे. उस दौरान भारी एयर एक्टिविटी चल रही थी.कुवैत के एयर डिफेंस ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल जेट्स को डाउन कर दिया. मेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कन्फर्म किया – सभी पायलट सुरक्षित हैं और स्टेबल कंडीशन में हैं. ये एक फ्रेंडली फायर इंसिडेंट था.

First published on: Mar 03, 2026 04:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.