नई दिल्ली: यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सचिव संजय वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के देश के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में एमीन ने कहा कि मुझे लगता है कि एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में भारत वास्तव में दुनिया का विश्वगुरु है और मूल्यों और न्याय के लिए लड़ते हुए हमने यूक्रेन में यही महसूस किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मेरे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की पीएम मोदी से बात हुई तो वे उन्हें जरूर यूक्रेन आने का न्योता देंगे।
और पढ़िए – युद्ध के बीच रूस से यूक्रेन लौटे 31 बच्चे, भावुक करने वाला था पल
यूक्रेन ने कभी किसी देश पर हमला नहीं
एमीन ने रूस के साथ चल रहे युद्ध पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने कभी किसी और देश पर हमला नहीं किया। हम लोग अकारण जंग के पीडित हैं। जैसा की आपके प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है और हम इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम एक आक्रामक देश से घिरे हैं।
हम रूस पर निर्भर थे, यही हमारी गलती
यूक्रेन की विदेश मंत्री ने कहा कि हम भारत को उसके आर्थिक संबंधों को लेकर किसी भी तरह से निर्देश नहीं दे सकते। हमें लगता है कि भारत को अपने संसाधनों को लेकर विविधता लानी चाहिए, न ही सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में बल्कि अपनी सैन्य के क्षेत्र में भी लाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ताइवान सीमा के पास तीसरे दिन भी जारी रहा चीन का युद्धाभ्यास, दक्षिण चीन सागर में दिखा अमेरिकी युद्धपोत
उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब हम सिर्फ रूस पर निर्भर थे तो उन्होंने उसका गलत फायदा उठाया। भारत को सैन्य अनुबंधों, राजनीतिक बातचीत में व्यावहारिक होना चाहिए।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
4 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
7 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
16 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
20 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
21 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines