ताइवान सीमा के पास तीसरे दिन भी जारी रहा चीन का युद्धाभ्यास, दक्षिण चीन सागर में दिखा अमेरिकी युद्धपोत

China Military Drill

China Military Drill: चीन की सेना का लगातार तीसरे दिन भी ताइवान की सीमा के पास युद्धाभ्यास जारी है। तीन दिन से जारी इस युद्धाभ्यास में अब तक कुल 172 चीनी फाइटर जेट्स और 64 वाॅरशिप भी शामिल हुए। चीन ने इस युद्धाभ्यास को यूनाइटेड शार्प सोर्ड नाम दिया है।

विज्ञापन

चीन की आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारे फाइटर जेट्स ने ताइवान के चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला किया है। बता दें कि चीन ने 8 अप्रैल को ताइवान के सबसे नजदीक स्थित पिंगटन आइलैंड इलाके में 11 वाॅरशिप और 59 फाइटर जेट्स के युद्धाभ्यास शुरू किया था। चीन ने यह युद्धाभ्यास ताइवानी राष्ट्रपति वेन की अमेरिका यात्रा के बाद शुरू किया था।

विज्ञापन

अमेरिका बोला- हम पूरी तरह शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

वहीं दूसरी तरफ चीन के इस युद्धाभ्यास पर अमेरिका की भी पूरी नजर है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि वो चीन की हरकतों पर नजर बनाये हुए हैं। अमेरिका के अपने आस-पास के क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

दक्षिण चीन सागर में दिखा अमेरिकी युद्धपोत

इस युद्धाभ्यास के बीच दक्षिण चीन सागर में एक बड़ी घटना घटी। रविवार को दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नेवी का एक युद्धपोत दिखाई दिया। अमेरिकी नेवी ने बयान जारी कर कहा कि मीलियस वहां रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहा है। वहीं इस घटना के बाद चीन का बयान भी सामने आया है चीन ने कहा कि मीलियस ने अवैध रूप से दक्षिणी चीन सागर में घुसपैठ की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ