नई दिल्ली: बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अदालत में एक के बाद एक दो विस्फोट हुए, जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यूक्रेन के मंत्री इगोर क्लिमेंको ने कहा कि एक व्यक्ति ने अदालत परिसर में खुद को उड़ा लिया, इस दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी भी घायल हो गए। मंत्री इगोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पर कहा, “एक अपराधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने खुद को उड़ा लिया।”

शख्स को सुनवाई के लिए लाया गया था 

क्लाइमेंको ने कहा कि परिसर पर हमला करने के दौरान दो कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए। विस्फोट शाम 5.20 बजे अदालत के शौचालय में हुआ। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एक व्यक्ति ने शौचालय में विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया। शख्स को अदालत में सुनवाई के लिए ले जाया गया था। हालांकि अब तक उस व्यक्ति और रूस के बीच किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

कोर्ट में आपातकाल

क्लिमेंको ने कहा, “कीव के शेवचेनकिवस्की कोर्ट में आपातकाल है। पुलिस को विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस जांच दल, विशेष बल, विस्फोटक विशेषज्ञ और अन्य आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं।” पहले विस्फोट के बाद एएफपी समाचार एजेंसी ने दावा किया कि उसने यूक्रेन की राजधानी में जिला अदालत में एक और विस्फोट सुना। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद दो लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ