Aaj Ki Taaza Khabar: AIADMK के पूर्व नेता बेंजामिन DMK में शामिल हुए, पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने किया स्वागत

Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय एक बार फिर नई दिल्ली जा रहे हैं. थलपति विजय आज यानी बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह यात्रा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली आधिकारिक दिल्ली यात्रा के लगभग दो सप्ताह बाद हो रही है.

Breaking News 4.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय एक बार फिर नई दिल्ली जा रहे हैं. थलपति विजय आज यानी बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह यात्रा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली आधिकारिक दिल्ली यात्रा के लगभग दो सप्ताह बाद हो रही है. वहीं, सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग (ECI) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन सदन में आज दोपहर 12:00 बजे बैठक करेगा.

विज्ञापन

सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी

नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. बुधवार को मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है. मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 2019 और 2024 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए. पीएम मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारत के सबसे प्रभावशाली जननेताओं में हैं. नेहरू 13 मई, 1952 से 27 मई, 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे.

विज्ञापन

दिल्ली में आंधी पानी

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज मंगलवार देर शाम अचानक बदल गया. तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई. दिल्ली के पालम में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में आसमान धूल के गुबार से ढंक गया. आंधी की यह रफ्तार वर्ष 2001 के बाद से सबसे अधिक है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर में करीब 24 घंटे तक लगातार चला सर्च ऑपरेशन, 6 शव बरामद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AIADMK के पूर्व नेता बेंजामिन, DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में DMK में शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने हर वर्ग का ध्यान रखा- चिराग पासवान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता का उत्सव बनाने वाले रहे हैं- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा था- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये सम्मान हम सबकी उपलब्धि है- पीएम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज का दिन यादगार है- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने भारत मंडपम में देश भर के NDA नेताओं के साथ बैठक की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर पटाखा फैक्ट्री आग मामले में बड़ा एक्शन

जयपुर पटाखा फैक्ट्री आग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए SHO समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वासणा में झुग्गियों में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:पीएम मोदी ने भारत मंडपम में साथी NDA नेताओं के साथ झालमुरी का आनंद लिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश

पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इसमें मौजूद पायलट समेत सभी लोगों की मौत हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत मंडपम में एनडीए की बैठक जारी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत मंडपम में NDA की बैठक जारी है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गज शामिल हैं. बैठक के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के अभिनंदन का प्रस्ताव पेश किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NDA नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा के सभापति ने सुष्मिता देव का इस्तीफा स्वीकार किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री DK से मिले बघेल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने आज बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से कर्नाटक भवन में मुलाकात की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को HC से जमानत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने NIA द्वारा दायर UAPA केस में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी. इस केस में टेरर फंडिंग और LeT से लिंक के आरोप शामिल हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थी- सुष्मिता देव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : सुष्मिता देव ने TMC छोड़ी, कहा, 'आज मैं आजाद हूं. मैं हिमंत दा (असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा) को लंबे समय से जानती हूं; मैं उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थी.'

'मुझे नहीं पता कि कौन क्या कर रहा है; साथ ही, मैं बंगाल की राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं, क्योंकि मैं असम से हूं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी से अभिषेक बनर्जी की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी दिल्ली में 10, जनपथ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं. एक दिन पहले कल मंगलवार को TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागीय बंटवारे से पहले 18 IAS अफसरों का तबादला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागीय बंटवारे से पहले 18 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया है. IAS जगदीश मीणा- खाद्य व आपूर्ति, IAS सुरेंद्र गुप्ता-भूमि व भूसंस्कार, IAS दुष्यन्त नरियाला-नयी दिल्ली रेसिडेंट कमिश्नर, IAS नन्दिनी चक्रवर्ती-साइंस व टेक्नोलोजी, IAS अनूप कुमार अग्रवाल-MSME विभाग में भेजे गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे की महानगरपालिका ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे की महानगरपालिका ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है. इमारत जांच के लिए खाली कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार, Tamia edwards नाम के शख्स की तरफ से मेल भेजा गया है. सुबह 8 बजे यह धमकी भरा मेल आया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM सरमा से मिलीं सुस्मिता देव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सुस्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी नेता अभिजीत दास ने साल 2018 में हुए हमले को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुष्मिता देव का राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक और इस्तीफा हो गया है. सुष्मिता देव ने भी टीएमसी सांसद के तौर पर राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 13 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं. तालिबान ने इसका दावा किया है. तालिबान प्रवक्ता ने जबीउल्लाह मुजाहिद के अनुसार कम‑से‑कम 13 लोग मारे गए हैं और 14 घायल हुए हैं.

मुजाहिद ने कहा कि मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग पुरुष शामिल हैं.

हमलों का टारगेट Khost, Kunar और Paktika प्रांतों पर दिया गया है. पाकिस्तान की तरफ से अभी तक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज होगी संसदीय समिति की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसदीय समिति की एक जरुरी बैठक आज होनी है. शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, NTA, नेशनल मेडिकल कमीशन यानि NMC के अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे.

स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति ने नीट यूजी रीएग्जाम के बारे में समिति को जानकारी देने के लिए उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सचिवों के साथ-साथ NTA और NMC के टॉप अधिकारियों को तलब किया है.

संसदीय स्वास्थ्य समिति और अधिकारियों से परीक्षा और उसके संचालन के बारे में पूछताछ करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने दी पीएम मोदी को बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली रवाना होने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचे मुख्यमंत्री विजय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली जाने के लिए चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान: शिवराज सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनका कार्यकाल लगातार जारी है. राष्ट्र हित उनके लिए सर्वोपरि है. वे जनता और आम आदमी के लिए दिन-रात काम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं. उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोदी सरकार के 12 साल होने पर पूजा अर्चना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाणक्यपुरी के विनय मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा और आरती की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों पर पड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों पर पड़ रहा है. रात से सुबह तक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली 9 फ्लाइटस को जयपुर डायवर्ट किया गया है. इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

AI 2708

AI 816

QP 1810

6E 817

AI 2870

6E 2382

IX 1229

AI 538

AI 2244

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गढ़चिरौली के 50 गांवों में 30 घंटे से बिजली नहीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन के गढ़ चिरौली जिले के 50 गांव में पिछले 30 घंटे बिजली नहीं आ रही है और वे पूरे से अंधेरे में हैं. जिले के 2 तहसील के 50 गांवों में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. अहेरी और सिरोंचा तालुका के करीब 50 गांवों का विद्युत संपर्क कल शाम से ही बाधित है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एमपी CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज एक दिन के लिए दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी को दफ्तर खाली करने के लिए पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टीएमसी सूत्रों के हवाले से खबर है कि तृणमूल कांग्रेस का दिल्ली दफ्तर खाली करने के लिए बागी सांसद पार्थो भौमिक ने अभिषेक बनर्जी को पत्र लिखा है. भौमिक के सरकारी आवास 20 राजेंद्र प्रसाद रोड पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर चलता है. भौमिक टीएमसी बागी ग्रुप के सदस्य हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जरूरत पड़ी तो इजराइल अकेला ईरान से लड़ेगा: नेतन्याहू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इजराइल अकेला ईरान से लड़ेगा. नेतन्याहू ने IDF को अकेले जंग जीतने की रणनीति बनाने के लिए कहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आज दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ