Elon Musk की बड़ी भविष्यवाणी! कभी Top Job रही ये नौकरी इस साल तक हो जाएगी खत्म, आखिर क्यों?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट में पिछले महीने बताया गया कि एंट्री-लेवल जॉब पोस्टिंग में करीब 35% की कमी आई है, और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की नौकरियां इससे प्रभावित क्षेत्रों में रहीं.

Elon Musk prediction
विज्ञापन

टेक इंडस्ट्री में कोडिंग की भूमिका बदल रही है और इसी क्रम में दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. एलन मस्क के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को बड़ी गंभीरता से लिया जाता है, खासतौर से युवाओं में उनकी पॉपुलैरिटी काफी अधिक है. हाल ही में उन्होंने दावा किया कि दुनिया में कभी टॉप नंबर पर आने वाली एक जॉब अब इस साल के अंत तक खत्म हो सकती है. एलन मस्क के इस दावे को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

क्यों खत्म हो सकती है ये जॉब?


मस्क ने एक सम्मेलन में कहा कि आने वाले महीनों में AI इतने सक्षम हो जाएंगे कि प्रोग्रामर सीधे कोड लिखने की बजाय AI को ‘ऑप्टिमाइज्ड बाइनरी’ बनाने का कमांड देंगे, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीधे मशीन-लेवल आउटपुट तैयार कर देगा और पारंपरिक कंपाइलर आधारित जॉब्स को खत्म कर देगा. मस्क के अनुसार वर्तमान के हाईटेक AI टूल सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर नेविगेट, टेस्ट चलाना और फिक्स डिप्लॉय करना शुरू कर चुके हैं. आने वाले समय में ये और भी एडवांस्ड काम करना शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

AI आसानी से कर देगा ये काम


एलन मस्क ने कहा, ‘बस कहिए ‘इस उद्देश्य के लिए अनुकूलित बाइनरी बनाओ’ और AI वह कर देगा.’ एलन मस्क का मानना है कि एआई द्वारा तैयार की गई बाइनरी किसी ह्यूमन कंपाइलर से भी अधिक कुशल हो सकती है, इसलिए आने वाले समय में पारंपरिक कोडिंग की आवश्यकता धीमे-धीमे समाप्त हो जाएगी. बाजार संकेत पहले से ही बदल रहे हैं. हाल के उद्योग सर्वे और डेटा रिपोर्टें बताती हैं कि एंट्री-लेवल कोडिंग नौकरियों में गिरावट आई है.

क्या दुनिया में बढ़ेगी बेरोजगारी?


Revelio Labs और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट में पिछले महीने बताया गया कि एंट्री-लेवल जॉब पोस्टिंग में करीब 35% की कमी आई है, और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की नौकरियां इससे प्रभावित क्षेत्रों में रहीं. एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक डेरियो अमोडेई ने पिछले वर्षों में कहा कि AI आधे एंट्री-लेवल व्हाइट-कॉलर नौकरियों को समाप्त कर सकता है और बेरोजगारी बढ़ सकती है. हालांकि हालिया वक्तव्यों में अमोडेई ने यह भी संकेत दिया है कि एआई नए प्रकार के काम पैदा कर सकता है और लोगों को और भी नौकरियों के अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ