---विज्ञापन---

Tesla कार डिवाइडर से टकराई, उड़े परखच्चे; जिंदा जलने से 4 लोगों की मौत

Tesla Car Crashes Catches Fire: इस हादसे का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

---विज्ञापन---

Tesla Car Crashes Catches Fire: एक तेज रफ्तार कार सड़क पर डिवाइडर पर लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। ये घटना फ्रांस की है, पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है, बताया जा रहा है कि कार Tesla कंपनी की है।

बता दें अमूमन Tesla कंपनी की गाड़ियां काफी सुरक्षित मानी जाती हैं। लेकिन इस हादसे से कार की सेफ्टी रेटिंग पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि हादसे पर अभी तक कार कंपनी का कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने ये भी नहीं बताया है कि टेस्ला की कौन सी कार थी, जिसमें सवाल चार लोगों की मौत हुई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पुलिस घटनास्थल के आसपास की फुटेज खंगाल रही  

फ्रांस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल इस हादसे का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार काफी तेज गति में थी, ऐसे में वह सड़क पर जब टकराई तो उसके सेंसर ने काम करना बंद कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज झटके के साथ कार रुकी।

ये भी पढ़ें: ईरान अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद… विदेश मंत्री का बड़ा बयान; इजराइल को दी कड़ी चेतावनी

---विज्ञापन---

एक्सपर्ट बताएंगे हादसे का कारण

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता Lt. Eric Hoarau के अनुसार शनिवार रात हादसे के बाद कार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे उसके लॉक ने काम करना बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में ड्राइवर समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिससे शवों की पहचान करने में भी परेशानी आ रही है। पुलिस के अनुसार हादसों के स्पष्ट कारणों के बारे में जानने के लिए एक्स्पर्ट की मदद ली जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

ये भी पढ़ें: ड्रैगन ने ताइवान को क्यों घेरा? मैदान में उतारे 25 लड़ाकू विमान समेत 7 युद्धपोत

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2024 05:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola