नाइजीरिया में संदिग्ध मेथनॉल मिक्स ड्रिंक पीने से 48 लोगों की मौत, 100 बीमार

Nigeria Methanol Death: अफ्रीकी देश नाइजीरिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां लोकल ड्रिंक पीने से कई लोगों की मौत हो गई. पुलिस को शक है कि इस पेय पदार्थ में मेथनॉल मिला हो सकता है, जो इंसानों के लिए जानलेवा हो सकता है.

Methanol AI Image

मेथनॉल (AI Image)

Nigeria News: नाइजीरिया के ओंडो राज्य में एक स्थानीय पेय का सेवन करने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 लोगों का इलाज चल रहा है. ओंडो पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में से एक शख्स ऐसे पेय का उत्पादन कर रहा था. उन्होंने बताया कि इस ड्रिंक में ‘मेथनॉल होने का शक है और आरोपी फिलहाल जांच में पुलिस की मदद कर रहा है.’ राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बांजी अजाका ने बताया कि हाल के दिनों में ओंडो के ओडिग्बो और इरेले क्षेत्रों में इस पेय का सेवन करने के बाद 100 से ज्यादा अन्य लोग बीमार हो गए हैं.

विज्ञापन

15 आरोपी गिरफ्तार

अजाका ने बताया, ‘ये सब बहुत तेजी से हुआ. इसे पीने के बाद, मात्रा के आधार पर, किडनी काम करना बंद कर सकती है, आंखों की रोशनी जा सकती है और दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है.’ उन्होंने आगे कहा कि इस लिक्विड को पीने के बाद बीमार पड़े कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. ओंडो राज्य पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में से एक शख्स ऐसी शराब बना रहा था जिसमें ‘मेथनॉल होने का शक है और वो अभी जांच में पुलिस की मदद कर रहा है.’

विज्ञापन

नाइजीरिया में सामाजिक बुराई है लोकल शराब

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, पहली मौत की सूचना लगभग दो हफ्ते पहले मिली थी. अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में स्थानीय स्तर पर बनी शराब पीना आम बात है, खासकर नाइजीरिया के ग्रामीण इलाकों में, जहां ये सस्ती मिलती है. देश की ‘नेशनल एजेंसी फॉर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एंड कंट्रोल’ अभी पाउच और छोटे प्लास्टिक कंटेनर में बिकने वाली शराब पर देशभर में प्रतिबंध लागू कर रही है; एजेंसी का कहना है कि ऐसी शराब बच्चों और युवाओं को आसानी से मिल जाती है.

इंसानों के लिए जानलेवा है मेथनॉल

मेथनॉल एक बहुत जहरीला अल्कोहल है, जिसकी थोड़ी सी मात्रा भी गंभीर जहर का कारण बन सकती है. शरीर में जाने के बाद, लिवर मेथनॉल को जहरीले केमिकल में बदल देता है, खास तौर से ‘फॉर्मिक एसिड’ में, जो ऑप्टिक नर्व्स को नुकसान पहुxचा सकता है और हमेशा के लिए अंधापन पैदा कर सकता है. इससे गंभीर मेटाबोलिक एसिडोसिस भी हो सकता है, जो ब्रेन, हार्ट और दूसरे ऑर्गंस को अफेक्ट करता है. गंभीर मामलों में, मेथनॉल जहर से दौरे पड़ना, कोमा में जाना, सांस लेने में दिक्कत और मौत हो सकती है. शुरुआत में इसके लक्षण आम शराब के नशे जैसे हो सकते हैं, लेकिन गंभीर असर कई घंटों बाद दिख सकते हैं, इसलिए तुरंत मेडिकल इलाज जरूरी है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ