PM मोदी को जन्मदिन पर पुतिन ने दिया 'द्रुज्बा-दोस्ती' का संदेश, जानिए क्या है इसका मतलब

What is Druzhba-Dosti: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इंडियन प्राइम मिनिस्टर को खास अंदाज में मुबारकबाद दी.

Putin Modi @narendramodi

पुतिन और पीएम मोदी (Photo-X/@narendramodi)

Narendra Modi’s 76th Birthday: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और भारत-रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक रिश्को को और गहरा करने में उनकी भूमिका की सराहना की है. पुतिन ने नई दिल्ली में हाल ही में हुए ब्रिक्स समिट के दौरान खुद का और रशियन डेलिगेशन का जो स्वागत-सत्कार किया गया, उसके लिए भी आभार जताया.

विज्ञापन

‘द्रुज्बा’ का क्या मतलब है?

भारत में रशियन एंबेसी ने इंस्टाग्राम पर पुतिन का मैसज पोस्ट किया. इसमें ‘दोस्ती’ के लिए रूसी और हिंदी शब्दों को मिलाकर #DruzhbaDosti हैशटैग का इस्तेमाल किया गया. ये शब्द आने वाले दशक में बाइलेट्रल रिलेशन को और मजबूत करने के दोनों देशों के विजन को बयां करता है. रूस की भाषा में द्रुज्बा (ру́жба) का मतलब भी दोस्ती ही होता है.

विज्ञापन

भारत का सम्मान

अपने संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी का भारत में बहुत सम्मान है और उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘स्पेशल और प्रिवलेज्ड’ रणनीतिक साझेदारी के विकास में प्रधानमंत्री की लीडरशिप के अहम योगदान की सराहना की. पुतिन ने मोदी के साथ अपनी हाल की बातचीत को सार्थक, साफ और प्रोडक्टिल बताया. उन्होंने कहा कि मॉस्को अहम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नई दिल्ली के साथ सहयोग बनाए रखने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

ब्रिक्स समिट के दौरान हुई मुलाकात

पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे. उन्होंने भारत मंडपम में मोदी से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग के साथ-साथ इंटरनेशनल डेवलपमेंट्स पर भी चर्चा की, जिसमें मध्य पूर्व और ब्लैक सी रीजन में चल रहे संघर्ष शामिल थे. अपनी बाइलेट्रल मीटिंग के बाद, मोदी और पुतिन एक साथ INNOPROM प्रदर्शनी में गए. इस एग्जिबेशन का आयोजन उद्योग और व्यापार से जुड़े भारत और रूस के मंत्रालयों के सहयोग से किया गया था.

मीटिंग्स में दिखी गर्मजोशी

उनकी आपसी गर्मजोशी पहले की मुलाकातों में भी देखी गई है. 31 अगस्त 2026 को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत करने के बाद दोनों नेता किर्गिस्तान में वर्ल्ड नोमैड गेम्स के लिए एक साथ गए थे. पिछले साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, जब चीन के तियानजिन में SCO नेताओं के समिट के दौरान मोदी और पुतिन अपनी बाइलेट्रल मीटिंग वेन्यू तक एक साथ गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ