News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
भारत सरकार ने 3 जुलाई को X से 2335 अकाउंट को ब्लॉक कराया था। अब इन सभी अकाउंट को अनब्लॉक कराया है। बताया जाता है कि हंगामा मचने के बाद भारत सरकार ने ही अनुरोध कर इन अकाउंट को अनब्लॉक कराया है। फिलहाल इस मामले को लेकर भारत सरकार की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। रॉयटर्स का अकाउंट भी 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया गया था। जिसे बाद में बहाल कर दिया है।
रविवार शाम को इस संबंध में X पर एक नोटिस शेयर किया गया था। इससे पता चला कि कानूनी कार्रवाई की मांग के जवाब में रॉयटर्स के अकाउंट पर रोक लगाई गई थी। वहीं इसे लेकर सरकार की तरफ से बताया गया है कि अकाउंट को बंद कराने के लिए कोई कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं थी। इन अकाउंट को बाद में बहाल कर दिया गया है। फिलहाल X ने भारत के 2335 अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया है।
#BREAKING : X Claims Indian Gov Ordered X to block 2,355 accounts in India including International News outlets like Reuters and Reuters World
X also claim after outcry Gov asked to unblock the Reuters & Reuters World Account
X says we are concerned about Press Censorship in… pic.twitter.com/mTKMGqWKYb
— Siddhant Mishra (@siddhantvm) July 8, 2025
मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सैकड़ों अकाउंट को भारत सरकार ने ब्लॉक कराया था, लेकिन उस समय भी रॉयटर्स हैंडल पर एक्शन नहीं लिया गया था। इस बार भारत सरकार के अनुरोध पर X ने 2335 अकाउंट के साथ रॉयटर्स हैंडल को भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अब भारत सरकार ने सभी अकाउंट को अनब्लॉक कराया है। अभी तक भारत ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों से पता चला है कि ब्लॉक किए गए कुछ अकाउंट खुद भारत सरकार में काम कर रहे कुछ लोगों के थे। इस पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद सरकार को आगे आकर इन सभी अकाउंट को अनब्लॉक कराना पड़ा।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।