---विज्ञापन---

दुनिया

टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Flash flood Texas death toll: टेक्सास में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार शाम को 100 के पार हो गई। वहीं अब तक बचावकर्मियों ने 90 से अधिक लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। सबसे अधिक नुकसान केर काउंटी में हुआ है।

Texas floods 2025: अमेरिका फिलहाल दो इन कारणों से चर्चा में है। पहला डोनाल्ड ट्रंप और दूसरा बाढ़। राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल पुरस्कार और टैरिफ के कारण दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं दूसरा कारण अमेरिकी राज्य टेक्सास में आई बाढ़ है। जिसके कारण अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसके अलावा सैकड़ों लोग लापता है। इसमें कैंप करने गई बच्चियां भी शामिल हैं। फिलहाल प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

बाढ़ के कारण टेक्सास का केर काउंटी सबसे अधिक प्रभावित रहा है। जहां कैंप मिस्टिक समेत कई जगहों पर लोग छुट्टियां मनाने के लिए आए थे लेकिन बाढ़ के पानी में बह गए। अब रेस्क्यू कर्मियों को 90 से अधिक लोगों के शव मिले हैं। जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लापता हुए लोगों की तलाश में 24 घंटे खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब…,’ टैरिफ पर लिखे लेटर में कई देशों को ट्रंप की वॉर्निंग

सायरन होते तो बच जाती जानें

टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सोमवार को बताया कि अगर नदी के किनारे बाढ़ की चेतावनी देने वाले सायरन लगे होते तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार रात को एक बार फिर नदी का पानी बढ़ने की बात कही है। धीमी गति के तूफानों के कारण टेक्सास में एक घंटे में दो-तीन इंच बारिश की संभावना जताई गई है।

---विज्ञापन---

लोगों का नहीं मिला संभलने का मौका

गौरतलब है कि टेक्सास से होकर बहने वाली ग्वाडालपू नदी में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। इससे गर्मियों में कैंप के लिए मशहूर केर काउंटी में भारी नुकसान हुआ। अधिकारियों की मानें तो नदी का जलस्तर अचानक 45 मिनट में 26 फीट तक बढ़ गया। इस कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। केर काउंटी के अलावा ट्रैविस, केंडल, बर्नेल और टॉम ग्रीन में भी कई मौतें दर्ज की गई।

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने

---विज्ञापन---
First published on: Jul 08, 2025 07:33 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

राकेश चौधरी न्यूज 24 वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 8 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया। मेरी रूचि राजनीतिक और ग्रामीण जगत की खबरों में है।

Read More

Rakesh Choudhary

Sponsored Links by Taboola