'हम भारत के साथ सौदा करने के करीब...,' 14 नए देशों पर टैरिफ के ऐलान के बाद क्या बोले ट्रंप?

Donald Trump on US Tariffs: सोमवार को व्हाइट हाउस में बेंजामिन नेतन्याहू की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन, भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को लेकर बात की। साथ ही नए टैरिफ की डेडलाइन बढ़ाने की भी जानकारी दी। अभी ट्रंप ने टैरिफ को लेकर कई देशों को लेटर भेजे हैं।

Donald Trump on US Tariffs

Photo Credit- X

Donald Trump on US Tariffs: बीते दिन व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ समझौता कर लिया है। वहीं, कई ऐसे देशों को पत्र भेजे गए हैं, जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि वे अमेरिका के साथ समझौता नहीं करेंगे।’ साथ ही ट्रंप ने भारत के साथ सौदा करने पर भी जानकारी दी। ट्रंप ने टैरिफ पर कहा कि ‘हमने सभी से बात की है, सब कुछ हो चुका है।’

विज्ञापन

हमने सभी से बात की है- ट्रंप

टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘इसको लेकर हमने सभी से बात की है, सब कुछ हो चुका है।’ ट्रंप ने आगे कहा कि ‘मैंने आपको पहले भी बताया था कि हम कुछ सौदे करेंगे, लेकिन बहुत से देशों को हम एक लेटर भेजने जा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम उनसे कहेंगे कि अगर आप सबसे महान, सबसे सफल देश के साथ हिस्सा लेना चाहते हैं, तो अमेरिका में आपका स्वागत है।’

विज्ञापन

भारत समेत कई देशों के साथ सौदा

प्रेसिडेंट ने कई देशों के साथ सौदा करने पर कहा कि ‘अब हमने यूनाइटेड किंगडम के साथ एक सौदा किया है। हमने चीन के साथ एक सौदा किया है। हम भारत के साथ एक सौदा करने के करीब हैं।’ कई देश ऐसे हैं जिनके साथ बात नहीं बन पाई, उस पर ट्रंप ने कहा कि ‘हमने दूसरों से मुलाकात की और हमें नहीं लगता कि हम सौदा कर पाएंगे। इसलिए हमने उन्हें केवल एक लेटर भेजने का फैसला किया है।’

विज्ञापन

देशों को ट्रंप की चेतावनी

दक्षिण कोरिया, ट्रंप ने थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और जापान समेत 14 देशों के लिए नए टैरिफ का ऐलान किया, जो 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। लेटर में ट्रंप ने चेतावनी भी दी, जिसमें कहा गया कि ‘अगर ये देश अमेरिकी उत्पादों के आयात पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो वे टैरिफ दर को बढ़ा देंगे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत देते हुए कहा कि ‘अगर ये देश अपनी व्यापार नीतियों में संशोधन करते हैं, तो वे इन टैरिफ को कम करने के लिए तैयार हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ