Spiderman Alain Robert Climbs Tour Hekla Paris Tower For Peace In Israel-Palestinian: इजरायल-फिलिस्तीनी के बीच जारी जंग में शांति की अपील के लिए ‘स्पाइडरमैन’ रविवार को पेरिस टावर पर चढ़ गए। पेरिस टावर पर चढ़ने वाले ‘स्पाइडरमैन’ को एलेन रॉबर्ट के नाम से जाना जाता है। 61 साल के एलेन फ्रांस के रहने वाले हैं और वे पर्वतारोही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्पाइडरमैन’ रविवार को मिडिल ईस्ट में शांति का आह्वान करने के लिए पेरिस के टूर हेक्ला गगनचुंबी इमारत पर चढ़े। टूर हेक्ला टावर 48 मंजिला इमारत है। उन्होंने टावर पर चढ़ने के बाद कहा कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति की तत्काल आवश्यकता है। जानकारी के मुताबिक, इमारत के टॉप पर पहुंचने में स्पाइडरमैन को दो घंटे लगे।
बोले- मैं किसी जंग के समर्थन में नहीं हूं
टूर हेक्ला टावर पर चढ़ने वाले ऐलन ने कहा कि आज, मैं शांति के समर्थन में आगे बढ़ रहा हूं। मैं फ़िलिस्तीन या इज़राइल के लिए कोई पक्ष चुनने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरी राय में एक जरूरी और महत्वपूर्ण काम करना है, जो एक-दूसरे को सुनना है और ऐसे शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है, जो लंबे समय तक चलने वाला हो। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जरूरत इसलिए भी है कि फिलिस्तीन और इज़राइल दोनों को वह मिल सके जो वे चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इज़राइल और फिलिस्तीन 70 वर्षों से अधिक समय से लड़ रहे हैं, लेकिन अब इसका समाधान खोजना जरूरी है। रॉबर्ट ने विश्व नेताओं से एक साथ बैठने और दोनों देशों के लिए उपयुक्त शांति समझौते पर चर्चा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को मारने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।
रॉबर्ट बोले- हम तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर हैं
एलेन रॉबर्ट ने कहा कि आप जानते हैं, हम इस बार तीसरे विश्व युद्ध के बिलकुल करीब हैं, क्योंकि अगर मुस्लिम देशों ने इज़राइल पर हमला करना शुरू कर दिया, तो इसके भयानक परिणाम होंगे। रॉबर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि फिलहाल ये समझने की जरूरत नहीं है कि कौन सही है या कौन गलत है, बल्कि ये वो महत्वपूर्ण समय है, जब शांतिपूर्ण समाधान खोजा जाए। बता दें कि इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के 6100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद इजरायली सेना ने घोषणा की है कि वे गाजा में हमास के खिलाफ अपने हमले बढ़ाएगी।
कौन हैं एलेन रॉबर्ट?
एलेन रॉबर्ट को कई बार दुनिया की ऊंची इमारतों पर बिना रस्सी के सहारे चढ़ते देखा गया है। एलेन सऊदी अरब के बुर्ज खलीफा टावर पर भी चढ़ चुके हैं। उन्होंने 2011 में ये कारनाम किया था, ऐसा करने में उन्हें 6 घंटे लगे ते। वे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत एफिल टॉवर, सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज समेत दुनिया के 150 से ज्यादा ऊंची बिल्डिंग्स पर चढ़ चुके हैं। कई बार ऐसा करने के लिए उन्हें कानूनी अड़चनों का भी सामना करना पड़ा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
20 mins agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines