---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

धरती के पड़ोसी ग्रह पर मिले जीवन के संकेत! वैज्ञानिकों को मिले अहम सबूत

Signs of Life on Venus: यूके के वैज्ञानिकों को शुक्र ग्रह पर जीवन के संकेत मिले हैं। वैज्ञानिकों को इस बाबत कुछ सबूत मिले थे, जिनकी पड़ताल के बाद सामने आया है कि वहां जीवन संभव है। वैज्ञानिकों ने शुक्र पर दो गैसों की मौजूदगी का पता लगाया। जिसके बाद चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आईं।

---विज्ञापन---

Imperial College London: यूके के वैज्ञानिकों ने शानदार खोज की है। नई खोज में सामने आया है कि शुक्र ग्रह पर एलियन जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों ने ये दावा वहां मौजूद दो गैसों को लेकर किया है। खगोलविद मानकर चल रहे हैं कि उनके हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। शुक्र ग्रह के वायुमंडल में फॉस्फीन और अमोनिया गैस की मौजूदगी है। जो वहां लाइफ होने का बड़ा सबूत है। ग्रह के नए हिस्सों में फॉस्फीन मिली है, जिसका पता पहली बार लगाया गया है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के विशेषज्ञ डॉ. डेव क्लेमेंट्स ने इस बात को IFLScience से साझा किया।

शुक्र ग्रह के वायुमंडल में कई प्रकार के सूक्ष्मजीव

डेव ने कहा कि शुक्र के वायमंडलीय मॉडल को अभी समझने की जरूरत है। ग्रह पर कुछ व्यापक रेखाएं मिली हैं। ये रेखाएं 55, 56 और किलोमीटर की ऊंचाई पर फॉस्फीन के प्रति मिलियन स्तर को दर्शा रही हैं। वहीं, इस ग्रह के वायुमंडल के कई तरह की विचित्रताएं नजर आई हैं। पहली विचित्रता फॉस्फीन है, जो पहली बार यहां दिखी है। दूसरी वायुमंडल में SO2 और पानी की मात्रा है, जिसमें लगातार बदलाव देखने को मिला है। पता नहीं चल सका है कि ऐसा क्यों हो रहा है? इन विविधताओं को ज्यादा निगरानी में भी नहीं लाया गया है। अमोनिया की ग्रह पर मौजदूगी का उदाहरण पहले कभी सामने नहीं आया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:छोटी उम्र में चर्चित काई ट्रंप कौन? जो डोनाल्ड ट्रंप की पोती, दादा को गोली लगने पर कही ये बात

---विज्ञापन---

वहीं, कार्डिफ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेन ग्रीव्स ने कहा कि यहां ऐसे रसायनों की मौजूदगी का पता भी लगा है, जो जीवन से संबंधित नहीं हैं। IFLScience को ग्रीव्स ने बताया कि यहां अमोनिया के अलावा फॉस्फीन की मौजूदगी का पता लगा है। जो काफी रोमांचक है। शुक्र के बादलों में कई प्रकार के सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी का पता लगा है, जो कई प्रकार की गैसें बना सकते हैं। अमोनिया का पता आसानी से लग जाता है, क्योंकि ये गैस हमेशा ऊपर की ओर बहती है। वहीं, इस ग्रह पर जो गैस मिली है, वह जीवन के लिहाज से अधिक गर्म है। इसका यूज मुख्यत: एसिड के असर को कम करने के लिए होता है।

यह भी पढ़ें:‘आ रही है कोविड से भी खतरनाक महामारी’, हॉन्गकॉन्ग के इस विशेषज्ञ ने दी गंभीर चेतावनी

First published on: Jul 19, 2024 04:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola